Breaking News
Home » पश्चिम बंगाल » Bengal News: पश्चिम बंगाल: SIR सुनवाई में BDO की मानवीय पहल बनी मिसाल

Bengal News: पश्चिम बंगाल: SIR सुनवाई में BDO की मानवीय पहल बनी मिसाल

Bengal News: पूर्व बर्धमान जिले के आउशग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत आउशग्राम–1 प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय में SIR सुनवाई केंद्र संचालित किया जा रहा है। बुधवार को सुनवाई के पाँचवें दिन एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने प्रशासन की संवेदनशीलता को उजागर किया।

गंभीर रूप से बीमार महिला टोटो में पहुँची

सुनवाई के लिए एक गंभीर रूप से बीमार महिला टोटो में लेटी हुई अवस्था में केंद्र पर पहुँचीं। महिला की हालत इतनी खराब थी कि उनके लिए कार्यालय के भीतर जाना संभव नहीं था। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों में भी चिंता फैल गई।

Bengal News: BDO ने खुद बाहर आकर ली स्थिति की जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही आउशग्राम–1 के प्रखंड विकास अधिकारी विमान कर स्वयं अपने चैंबर से बाहर निकलकर टोटो के पास पहुँचे। उन्होंने महिला की शारीरिक स्थिति के बारे में जानकारी ली और तत्काल मानवीय आधार पर वहीं सुनवाई प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया। कुछ ही समय में बीमार महिला की सुनवाई प्रक्रिया पूरी कर दी गई।

Bengal News:

प्रशासनिक संवेदनशीलता की सराहना

जहाँ राज्य के कई हिस्सों से SIR सुनवाई प्रक्रिया को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं, वहीं आउशग्राम–1 BDO की यह पहल लोगों के लिए एक मिसाल बन गई है। इस संबंध में BDO विमान कर ने बताया कि निर्देशानुसार बीमार और वृद्ध लोगों के लिए घर जाकर भी सुनवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों को राहत देना है, न कि परेशानी बढ़ाना।

ये भी पढ़ें…नव वर्ष की पूर्व संध्या पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की शांति की अपील!