Home » स्पोर्ट्स » टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया ने चुनी 15 सदस्यीय शुरुआती टीम, कई चौंकाने वाले नाम शामिल

टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया ने चुनी 15 सदस्यीय शुरुआती टीम, कई चौंकाने वाले नाम शामिल

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप टीम की घोषणा की
Spread the love

Australia T20 Squad: क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसमें हर मुकाबला रोमांचक होता है और क्रिकेट फैंस को मुकाबले से पहले यह जानने का इंतजार रहता है कि किस टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी खेलेंगे। जब बात वर्ल्ड कप की हो, तो दर्शकों में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है।

इंजर्ड खिलाड़ी भी टीम में शामिल

इसी बीच अब ऑस्ट्रेलिया द्वारा टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्रिकेट 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस बार इस टीम में चोटिल ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों में टिम डेविड, जोश हेजलवुड और वनडे-टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को भी जगह दी गई है।

Australia T20 Squad: ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप टीम की घोषणा की
ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप टीम की घोषणा की

टी20 विश्व कप से पूर्व ही ऑस्ट्रेलिया इन खिलाड़ियों की चोटों से परेशान है। टिम डेविड बिग बैश लीग के दौरान चोटिल हुए थे, जबकि जोश हेजलवुड को एड़ी की चोट है। पैट कमिंस भी पीठ की समस्या से बचने के लिए फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने इन तीनों खिलाड़ियों को टीम में रखा है। उनका मानना है कि विश्व कप शुरू होने तक ये खिलाड़ी पूरी तरह फिट हो जाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि इन खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम की ताकत और गहराई बढ़ाती है। यह केवल प्रारंभिक टीम है, अंतिम टीम में परिस्थितियों के आधार पर बदलाव किए जा सकते हैं।

Australia T20 Squad: ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप टीम की घोषणा की
ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप टीम की घोषणा की

Australia T20 Squad:  भारत-श्रीलंका की पिच पर स्पिनरों का महत्व

टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन इस बार भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहा है। बता दें दोनों देशों की पिचें स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती हैं। इसी कारण टीम में एडम जम्पा और मैथ्यू कुहनेमन जैसे दो विशेषज्ञ स्पिनर शामिल किए गए हैं। इसके अलावा टीम में मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन और युवा खिलाड़ी कूपर कॉनली जैसे ऑलराउंडर भी हैं। जोश इंग्लिस टीम के एकमात्र विकेटकीपर हैं। इसी के साथ विश्व कप 7 फरवरी 2026 से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और ओमान के साथ खेलेंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप टीम की घोषणा की
ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप टीम की घोषणा की

टी20 विश्व कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्रारंभिक टीम:

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।

ये भी पढ़े…नए साल पर आस्था का महासैलाब, रामलला से भोलेनाथ तक 3 KM लंबी लाइनें, श्रद्धा की अभूतपूर्व लहर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments