Home » मनोरंजन » Big Release 2026: बड़े पर्दे पर 2026 में मचेगा तहलका, एक्शन, ड्रामा और भव्यता का संगम मिलेगा देखने

Big Release 2026: बड़े पर्दे पर 2026 में मचेगा तहलका, एक्शन, ड्रामा और भव्यता का संगम मिलेगा देखने

बॉलीवुड की बड़ी फिल्में 2026 में धमाका

Big Bollywood Release 2026: साल 2025 के आखिरी महीने में कई फिल्मों ने धमाल मचा दिया। धुरंधर और अवतार जैसी फ़िल्में दर्शकों के बीच चर्चा में बनी रही। अब 2026 को हिंदी सिनेमा के लिए एक बेहद खास साल माना जा रहा है।

Big Bollywood Release 2026: धमाकेदार बॉलीवुड फिल्मों की सूची

दरअसल, इस साल कई बड़े अभिनेताओं की बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिनका इंतजार दशकों से किया जा रहा था। सभी फिल्में अलग-जॉनर की हैं। इसमें एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलेगा। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह जैसे बड़े कलाकारों की फिल्में बड़े पर्दे पर आने वाली हैं।

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की वापसी

इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है 2025 में तहलका मचाने वाली फिल्म धुरंधर का। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन की फिल्म धुरंधर ने सिनेमा घरों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और अब दर्शक इसके पार्ट 2 के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसका अगला भाग 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है। लोग अब इस फिल्म की आगे की कहानी जानने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

Big Bollywood Release 2026: बॉलीवुड की बड़ी फिल्में 2026 में धमाका
बॉलीवुड की बड़ी फिल्में 2026 में धमाका

Big Bollywood Release 2026: शाहरुख खान की फिल्म किंग की तैयारी

बॉलीवुड के “किंग खान” कहे जाने वाले शाहरुख खान की भी फिल्म 2026 में देखने को मिलेगी। शाहरुख खान अपनी फिल्म किंग के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म में SRK एक दमदार एक्शन भरे अवतार में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं और इसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रानी मुखर्जी जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे।

बॉलीवुड की बड़ी फिल्में 2026 में धमाका
बॉलीवुड की बड़ी फिल्में 2026 में धमाका

रामायण: दो भागों वाली महाकाव्य फिल्म

लंबे समय से इंतजार की जा रही फिल्म रामायण भी 2026 में रिलीज होने वाली है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग 2026 में और दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा। इस फिल्म को नामित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज़, ऑस्कर विजेता DNEG और यश की मास्टरमाइंड क्रिएशंस मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Big Bollywood Release 2026: बॉलीवुड की बड़ी फिल्में 2026 में धमाका
बॉलीवुड की बड़ी फिल्में 2026 में धमाका

लव एंड वॉर: रणबीर-अलिया-विक्की की तिकड़ी

इस लिस्ट में अगला नाम है संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर का, जो 2026 में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ दिखाई देंगे।

बॉलीवुड की बड़ी फिल्में 2026 में धमाका
बॉलीवुड की बड़ी फिल्में 2026 में धमाका

मिर्जापुर: वेबसीरीज से बड़े पर्दे तक

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। यह उन चुनिंदा वेब सीरीज में शामिल है, जिन्हें फिल्म के रूप में बनाया जा रहा है। ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ में एक बार फिर कालीन भैया और गुड्डू पंडित जैसे मशहूर किरदार नजर आएंगे। फिल्म में गैंगवार और दमदार कहानी को बड़े सिनेमाई अंदाज में पेश किया जाएगा। यह फिल्म 2026 में बड़े स्तर पर रिलीज होगी।

बॉलीवुड की बड़ी फिल्में 2026 में धमाका
बॉलीवुड की बड़ी फिल्में 2026 में धमाका

Big Bollywood Release 2026: एनिमल पार्क-थ्रिल और एक्शन का डोज़

फिल्म ‘एनिमल’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब इसका अगला भाग ‘एनिमल पार्क’ रिलीज होने जा रहा है। एनिमल के पोस्ट-क्रेडिट सीन में दिखाई गई कहानी को आगे बढ़ाते हुए इस फिल्म में पहले से ज्यादा एक्शन, गुस्सा, थ्रिल और इमोशन देखने को मिलेगा। दर्शकों को इस फिल्म का भी बेसब्री से इंतजार है।

बॉलीवुड की बड़ी फिल्में 2026 में धमाका
बॉलीवुड की बड़ी फिल्में 2026 में धमाका