Russia Ukraine Attack: रूस ने बुधवार को यूक्रेन के कीव समेत कई इलाकों में सैन्य-औद्योगिक और ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाकर बड़ा हमला किया। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, हमले में मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि देश के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर करीब 70 मिसाइलें और ड्रोन दागे गए। इन हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है।
Russia Ukraine Attack: कीव समेत कई इलाकों में सैन्य ठिकानों पर हमला
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने कीव और यूक्रेन के कई अन्य क्षेत्रों में सैन्य-औद्योगिक ठिकानों पर सटीक निशाना साधने वाले हथियारों और ड्रोन से हमला किया।मंत्रालय के अनुसार, जमीन, समुद्र और हवा से छोड़े जाने वाले हथियारों के साथ ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। रूसी मंत्रालय ने दावा किया कि कीव में फायर पॉइंट द्वारा संचालित ठिकाने भी हमले का हिस्सा थे, जहां कथित तौर पर फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइलों और मध्यम व लंबी दूरी के ड्रोन का निर्माण और रखरखाव किया जाता है।
Russia Ukraine Attack: इन इलाकों को बनाया गया निशाना
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने कीव के अलावा चेर्निहाइव, किरोवोहराद, निप्रॉपेट्रोव्स्क, पोल्टावा और खार्किव क्षेत्रों में भी सैन्य-औद्योगिक ठिकानों को निशाना बनाया। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने ऊर्जा बुनियादी ढांचे को भी हमले के प्रमुख लक्ष्यों में शामिल किया। उनके मुताबिक, हमले में करीब 70 मिसाइलें और ड्रोन दागे गए।
हमलों में 11 लोगों की मौत
यूक्रेन में हुए इन हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। जेलेंस्की ने कहा कि ऊर्जा बुनियादी ढांचा रूस के हमले के मुख्य लक्ष्यों में से एक था। जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर कहा कि रूसी सेना दर्दनाक और दिखावटी हमला करना चाहती थी। उन्होंने यह भी कहा कि रूसी बैलिस्टिक मिसाइलें यूक्रेन के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में बनी हुई हैं।
जेलेंस्की ने मांगे अतिरिक्त एयर डिफेंस सिस्टम
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने देश की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त एयर डिफेंस सिस्टम की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को इन प्रणालियों की बेहद आवश्यकता है, ताकि रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाव किया जा सके।
यह भी पढ़े- सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जजों ने ली शपथ, 37 जजों में अब सिर्फ 3 महिलाएं









