Home » उत्तर प्रदेश » सीएम योगी पर फिल्म क्रिटिक का विवादित पोस्ट, लखनऊ पुलिस ने दर्ज की FIR, KRK ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

सीएम योगी पर फिल्म क्रिटिक का विवादित पोस्ट, लखनऊ पुलिस ने दर्ज की FIR, KRK ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

सीएम योगी फोटो विवाद में FIR दर्ज

KRK Fake Post: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी पर फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) के विवादित ब्यान के बाद वे एक बार फिर कानूनी पचड़े में फँस चुके हैं। एक फर्जी पोस्ट को शेयर करने की वजह से इस पोस्ट को अपने अकाउंट से हटाने के साथ ही उन्हें हाथ जोड़कर माफ़ी तक मांगनी पड़ गई।

फर्जी स्क्रीनशॉट शेयर करने पर कानूनी शिकंजा

दरसल, हाल ही में उन्होंने सीएम योगी की एक फोटो के साथ एक अखबार का ‘फर्जी स्क्रीनशॉट’ लगाकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया था। जिसके बाद उनको ऐसा करना भारी पड़ गया। उनकी शेयर की गयी पोस्ट की वजह से पूरा मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस द्वारा एक्शन में आते ही KRK ने तुरंत अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया और हाथ जोड़ कर सीएम योगी से माफ़ी मांगते नजर आए।

सीएम योगी फोटो विवाद में FIR दर्ज
सीएम योगी फोटो विवाद में FIR दर्ज

KRK Fake Post: FIR के बाद KRK का माफीनामा

KRK द्वारा एक्स पर साझा की गयी इस पोस्ट में लिखा था कि, “हमें मुस्लिम, दलित और यादव वोट नहीं भी मिलेगा, तब भी हम सरकार बना लेंगे।” बता दें, साझा किया गया वह स्क्रीनशॉट पूरी तरह से नकली और एडिटेड था।

इसी के साथ KRK ने सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी पुलिस को माफीनामा लिखा। KRK ने लिखा, “मैं सीएम योगी आदित्यनाथ से एक पोस्ट शेयर करने के लिए माफी माँगता हूँ। जब मुझे पता चला कि यह खबर फर्जी है, तो मैंने तुरंत इसे डिलीट कर दिया। मैं भविष्य में बहुत सावधान रहूँगा। धन्यवाद”

ये भी पढ़े…नए साल के साथ लौटी कड़ाके की ठंड, बर्फबारी और कोहरे का कहर, कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट