ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » नए साल में बदलेगी सिद्धार्थ विहार की सूरत, 40 करोड़ से चमकेगी बुनियादी सुविधाएं

नए साल में बदलेगी सिद्धार्थ विहार की सूरत, 40 करोड़ से चमकेगी बुनियादी सुविधाएं

गाजियाबाद

​Ghaziabad News: गाजियाबाद जिले के सिद्धार्थ विहार के रहने वालों के लिए नया साल उम्मीदों वाली खबर लेकर आया है। लंबे समय से टूटी सड़कों और जलभराव की मार झेल रहे इस इलाके की किस्मत बदलने के लिए आवास विकास परिषद ने कमर कस ली है। परिषद ने करीब 40 करोड़ रुपये का बजट पास किया है, जिससे यहां की बुनियादी सुविधाओं का कायाकल्प किया जाएगा।

ट्रंक नालियों और पुलियों का निर्माण

​सिद्धार्थ विहार आज की तारीख में गाजियाबाद की सबसे बड़ी आवासीय योजनाओं में से एक है, जहां करीब दो लाख की आबादी रहती है। लेकिन बढ़ती आबादी के साथ यहां की सड़कें और नाली तंत्र जवाब दे गए थे। अब परिषद ने तय किया है कि नई आवासीय स्कीम लाने से पहले पुराने ढांचे को दुरुस्त किया जाए। कुल बजट का एक बड़ा हिस्सा, यानी करीब 27 करोड़ रुपये सिर्फ सड़कों और नालियों के जाल को बिछाने में खर्च होगा। योजना के मुताबिक, 50 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क के दोनों तरफ 9 मीटर की सर्विस रोड बनाई जाएगी। साथ ही आरसीसी ट्रंक नालियों और पुलियों का निर्माण होगा ताकि बरसात में सड़कों पर दरिया न बहे।

Ghaziabad News: ‘डोर-टू-डोर’ कूड़ा कलेक्शन शुरू

सिर्फ निर्माण ही नहीं, बल्कि रखरखाव पर भी ध्यान दिया जा रहा है। अब यहां ‘डोर-टू-डोर’ कूड़ा कलेक्शन शुरू होगा। सीवर जाम की समस्या से निपटने के लिए 8000 लीटर की सक्शन मशीन तैनात होगी और एसटीपी में आधुनिक ओसीईएम सिस्टम लगाया जाएगा। ​अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने साफ किया है कि टेंडर की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। ब्रह्मपुत्र एंक्लेव जैसे पुराने प्रोजेक्ट्स के रखरखाव का जिम्मा भी इसी बजट का हिस्सा है। कुल मिलाकर, सिद्धार्थ विहार को अब सिर्फ बिल्डर सोसायटियों का कंक्रीट का जंगल नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित शहर बनाने की कोशिश शुरू हो गई है।

Report BY: विभु मिश्रा

ये भी पढ़े… नागरिकता बताने वाली ‘जादुई मशीन’: कौशांबी SHO के अनोखे टेस्ट ने सोशल मीडिया पर उड़ाया खाकी का मजाक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल