ख़बर का असर

Home » बिहार » तिरहुत के नए आयुक्त का पद संभालते ही कड़ा संदेश बोले- ‘शिकायतों का नहीं, समाधान का होगा शासन’

तिरहुत के नए आयुक्त का पद संभालते ही कड़ा संदेश बोले- ‘शिकायतों का नहीं, समाधान का होगा शासन’

Muzaffarpur News

Muzaffarpur News: तिरहुत प्रमंडल के नवपदस्थापित आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने आज शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय, मुजफ्फरपुर में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें मुजफ्फरपुर के जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, आयुक्त के सचिव संदीप शेखर प्रियदर्शी सहित आयुक्त कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

पदभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त सिंह ने प्रमंडल की जनता को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तिरहुत प्रमंडल की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय, सक्रियता और टीम भावना के साथ कार्य करेंगे।

आयुक्त ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन बेहद जरूरी है। उन्होंने लोक शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए निर्देश दिया कि शिकायतों का केवल औपचारिक निपटारा न हो, बल्कि उनका वास्तविक और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच कर निर्धारित समय सीमा में निष्पादन करने का निर्देश दिया गया, ताकि जनता का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके।

Muzaffarpur News: पारदर्शिता और जवाबदेही से लागू होंगी योजनाएं

आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने सरकार की नीतियों और योजनाओं को ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि लोक-कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलकर कार्य करना होगा। साथ ही विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए सामूहिक और समन्वित प्रयासों पर जोर दिया।

कार्यालयों का निरीक्षण, सुधार के निर्देश

पदभार ग्रहण के बाद आयुक्त ने आयुक्त कार्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति और जनसुविधाओं का जायजा लिया। कुछ स्थानों पर व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कार्यालयी कार्यों में तकनीक के अधिकतम उपयोग, फाइलों के शीघ्र निष्पादन तथा कार्य संस्कृति में अनुशासन और संवेदनशीलता लाने पर विशेष बल दिया।

Muzaffarpur News: समग्र विकास के लिए टीमवर्क पर जोर

अंत में आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा कि तिरहुत प्रमंडल के समग्र विकास, कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे जनहित को सर्वोपरि रखते हुए टीम भावना के साथ कार्य करें, ताकि तिरहुत प्रमंडल विकास की नई ऊंचाइयों को छू सके।

Report By: विक्रम कुमार

ये भी पढ़े… गरीबों के घर पर कमीशन का ताला? हिलसा में PM आवास योजना में वार्ड पार्षद पर घूसखोरी का आरोप

1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल