ख़बर का असर

Home » Uncategorized » जापान को पछाड़, भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था.

जापान को पछाड़, भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था.

जापान को पछाड़, भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था.

Breaking News: वर्ष 2025 में 4.18 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ भारत जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है और अगले कुछ सालों में वह जर्मनी को पीछे छोड़ देगा। सरकार ने इस बात की खबर एक आधिकारिक बयान के साथ दी।विशेषज्ञों के हवाले से अनुमान लगाया है कि भारत की जीडीपी 2030 तक 7.3 ट्रिलियन डॉलर की हो सकती है। चालू वित्त वर्ष यानी 2025-26 की दूसरी तिमाही में विकास दर छह तिमाहियों में सबसे ज्यादा रही है और यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भी है। जहां अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है  चीन दूसरे स्थान पर है,और जर्मनी तीसरे  स्थान पर आता है और अब जापान को पीछे करते हुए भारत ने चौथे नंबर पर अपनी जगह बना ली है

Breaking News: भारत की विकास रफ्तार मजबूत, जी20 में सबसे आगे रहने का अनुमान

2025 में सुधारों की एक झलक देने वाली एक सरकारी बयान में कहा गया है कि मजबूत निजी खपत के नेतृत्व में घरेलू कारकों ने जीडीपी विस्तार में केंद्रीय भूमिका निभाई है। अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों ने इस बात को दोहराया है कि भारत की विकास दर आगे भी तेज रहेगी।
मूडीज को उम्मीद है कि भारत 2026 में 6.4 प्रतिशत और 2027 में 6.5 प्रतिशत की दर के साथ जी20 देशों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी होगी। आइएमएफ ने 2025 के लिए अपने अनुमान को बढ़ाकर 6.6 प्रतिशत और 2026 के लिए 6.2 प्रतिशत कर दिया है। ओईसीडी ने 2025 में 6.7 प्रतिशत और 2026 में 6.2त्न विकास दर का अनुमान लगाया है।सरकार ने कहा, “भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी इकोनॉमी में से एक है और इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए अच्छी स्थिति में है। 2047 तक (आजादी के सौ साल पूरे होने तक) हाई मिडिल इनकम वाला देश बनने के सपने के साथ, देश विकास दर, ढांचागत सुधारों और सामाजिक प्रगति को मजबूत करने पर काम कर रहा है।”सरकार और विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर यह रफ्तार बनी रहती है, तो भारत अगले 2-3 वर्षों में जर्मनी को भी पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

Breaking News: तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने से क्या बदलाव होंगे?

साल 2028 अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी होगा। वैश्विक मंचों पर भारत की आवाज को ज्यादा गंभीरता से सुना जाएगा। सैन्य क्षमता के लिहाज से भारत की ताकत बढ़ेगी। बड़ी इकोनॉमी का मतलब है जन कल्याण के लिए ज्यादा संसाधन संसाधनों की उपलब्धता से देश में सामाजिक सुरक्षा का विस्तार होगा। लोगों की प्रति व्यक्ति आय में तेजी से इजाफा अमेरिका और चीन के बाद भारत दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी होगा वैश्विक मंचों पर भारत की आवाज को ज्यादा गंभीरता से सुना जाएगा। सैन्य क्षमता के लिहाज से भारत की ताकत बढ़ेगी बड़ी इकोनॉमी का मतलब है जन कल्याण के लिए ज्यादा संसाधन संसाधनों की उपलब्धता से देश में सामाजिक सुरक्षा का विस्तार होगा। लोगों की प्रति व्यक्ति आय में तेजी से इजाफा होगा।

ये भी पढ़े: जोशीमठ में आर्मी कैंप के स्टोर में भीषण आग, फायर ब्रिगेड और जवान मौके पर

Written By: Raksha Raval

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल