ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » दालचीनी: स्वाद बढ़ाने वाला नहीं, सेहत सुधारने वाला मसाला

दालचीनी: स्वाद बढ़ाने वाला नहीं, सेहत सुधारने वाला मसाला

Benefits of Cinnamon:

Benefits of Cinnamon: दालचीनी, जो आमतौर पर रसोई में मसाले के रूप में इस्तेमाल की जाती है, आयुर्वेद में एक प्रभावशाली प्राकृतिक औषधि मानी जाती है। सही मात्रा और तरीके से सेवन करने पर यह कई शारीरिक समस्याओं में लाभकारी साबित होती है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है दालचीनी

आयुर्वेद में दालचीनी को अग्निदीपक कहा गया है, यानी यह पाचन अग्नि को तेज करती है। गैस, अपच, भारीपन और भूख न लगने जैसी समस्याओं में इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। चरक संहिता में इसे पाचन सुधारने वाले द्रव्यों में शामिल किया गया है। दालचीनी में कफ नाशक गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी, खांसी, गले की खराश और बलगम को कम करने में मदद करते हैं। भावप्रकाश निघंटु में इसका उल्लेख कफ नाशक औषधि के रूप में किया गया है। ठंड के मौसम में दालचीनी वाली चाय विशेष रूप से लाभकारी मानी जाती है।

Benefits of Cinnamon: शुगर और रक्त संचार में सहायक

आयुर्वेद में दालचीनी को मधुमेह यानी प्रमेह में उपयोगी बताया गया है। यह इंसुलिन संवेदनशीलता को सपोर्ट कर ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद कर सकती है। साथ ही यह शरीर में गर्माहट बढ़ाकर रक्त संचार को बेहतर बनाती है, जिससे हाथ-पैर ठंडे रहने और सुस्ती जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

महिलाओं की सेहत और संक्रमण में लाभकारी

दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो हल्के संक्रमण, मुंह की बदबू और त्वचा संबंधी समस्याओं में सहायक हैं। महिलाओं में पीरियड्स के दर्द, ऐंठन और मासिक चक्र की अनियमितता में भी यह लाभ पहुंचाती है। भावप्रकाश निघंटु में दालचीनी का स्त्री रोगों में उपयोग बताया गया है।

ये भी पढ़ें… इंदौर दूषित पानी मामला, सरकार ने मानी 4 मौतें, परिजनों ने 15 का दावा, हाईकोर्ट में सुनवाई 6 जनवरी को

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल