ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में शीतलहर का कहर, 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद, सीएम योगी के सख्त निर्देश

यूपी में शीतलहर का कहर, 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद, सीएम योगी के सख्त निर्देश

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश भी इस शीतलहर की चपेट में है, जहां तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को कई जिलों में कड़ाके की ठंड महसूस की गई, जबकि कोहरा और सर्द पछुआ हवाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।

Up news: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश भी इस शीतलहर की चपेट में है, जहां तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बढ़ती ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर में एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।  मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल आगामी 5 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह आदेश सभी बोर्डों पर लागू होगा, जिसमें CBSE, ICSE और यूपी बोर्ड के स्कूल शामिल हैं।

Up news: ठंड को लेकर सीएम योगी के अहम निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीतलहर से निपटने के लिए अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें और जरूरतमंद लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराएं। सीएम योगी ने सभी जनपदों में कंबल वितरण और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोने के लिए मजबूर न हो। इसके लिए सभी रैन बसेरों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और वहां ठहरने वालों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

Up news: प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को कई जिलों में कड़ाके की ठंड महसूस की गई, जबकि कोहरा और सर्द पछुआ हवाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक दिन और रात दोनों समय तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को बाराबंकी और हरदोई प्रदेश के सबसे ठंडे जिलों में शामिल रहे। वहीं शनिवार को उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही लखनऊ समेत राज्य के 8 जिलों में शीत दिवस की भी चेतावनी दी गई है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और ठंड से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।

 

यह भी पढ़ें: इंदौर दूषित पानी मामला, सरकार ने मानी 4 मौतें, परिजनों ने 15 का दावा, हाईकोर्ट में सुनवाई 6 जनवरी को

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल