ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ में खून की कमी से जूझ रहे मरीज ने अस्पताल की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत

मेरठ में खून की कमी से जूझ रहे मरीज ने अस्पताल की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत

Meerut News

Meerut News: मेरठ जिले के नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित लोकप्रिय अस्पताल में शुक्रवार रात उस समय अफरातफरी मच गई जब खून की कमी से भर्ती एक मरीज ने दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। हाईडिल कॉलोनी जेल चुंगी निवासी संजय चौधरी (46) बीमारी से परेशान चल रहे थे और तीन दिनों से आईसीयू में भर्ती थे। देर रात अचानक उन्होंने बाथरूम की खिड़की तोड़कर छलांग लगा दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

पहले जानें क्या है मामला… 

संजय चौधरी माईक्रोटेक सर्विस सेंटर में कार्यरत थे। उनकी पत्नी ज्योति और परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि वे कुछ दिनों से बेहद कमजोर महसूस कर रहे थे। डॉक्टर से जांच कराने पर पता चला कि उनके शरीर में हीमोग्लोबिन मात्र चार प्रतिशत रह गया है। डॉक्टर की सलाह पर उन्हें बुधवार 31 दिसंबर को लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ती देख उन्हें सीधे आईसीयू में रखा गया। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात लगभग साढ़े नौ बजे संजय ने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी। कुछ ही देर बाद अचानक अस्पताल परिसर में जोरदार आवाज सुनाई दी। जब गार्ड और स्टाफ मौके पर पहुंचे तो देखा कि संजय नीचे गंभीर हालत में पड़े थे और खिड़की के शीशे टूटे हुए थे। तुरंत उन्हें फिर आईसीयू में लिया गया लेकिन प्रयासों के बावजूद जान नहीं बचाई जा सकी।

Meerut News: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना की खबर मिलते ही परिवारजन अस्पताल पहुंचे और रोष प्रकट करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। मृतक के साले प्रदीप डोगरा जो बिजली विभाग में लिपिक हैं ने बताया कि वे रात नौ बजे उनसे मिले थे। उन्होंने खिचड़ी खाई थी और तब बिल्कुल सामान्य लगे थे। ऐसा नहीं लग रहा था कि वो परेशान हैं या कुछ गलत सोच रहे हैं प्रदीप ने कहा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर मरीज की निगरानी में गंभीर कमी और खिड़कियों पर सुरक्षा इंतजाम न होने का आरोप लगाया। संजय की पत्नी ज्योति ने भी आरोप लगाया कि अस्पताल स्टाफ ने उन्हें गलत दवा दी जिसके बाद वे बेचैन हो गए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है।

सूचना पर नौचंदी थानाध्यक्ष और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई कि मृतक ने बाथरूम की खिड़की तोड़कर छलांग लगाई थी। सीओ तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और परिजनों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Report By: Yash Mittal

ये भी पढ़े… दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ी कामयाबी, शोपियां से 9वां आरोपी यासिर मुबारक गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल