Home » बिहार » पटना में माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जा गिरोह का भंडाफोड़ 11 गिरफ्तार

पटना में माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जा गिरोह का भंडाफोड़ 11 गिरफ्तार

Bihar news:
Spread the love

Bihar news: बिहार सरकार के माफिया के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की घोषणा का असर अब दिखाई देने लगा है। पटना पुलिस ने गौरीचक थाना क्षेत्र में रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीनों पर अवैध कब्जा दिलाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में गिरोह का सरगना भी शामिल है।

बड़ी वारदात से पहले 11 अपराधी गिरफ्तार

पटना पूर्वी के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अंडारी क्षेत्र में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं। इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की गई और 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में गिरोह का सरगना रौशन कुमार भी शामिल है।

Bihar news: हथियार, कारतूस और शराब बरामद

इस दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से दो देसी कट्टे, सात जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और करीब 11 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। वहीं, इस दौरान गिरोह का एक सदस्य मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सोशल मीडिया के माध्यम से सक्रिय थे और जमीन पर अवैध कब्जा दिलाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलते थे।

Bihar news: आरोपियों पर दर्ज हुआ केस, जांच जारी

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह स्वीकार किया है कि वे हथियार के बल पर अवैध जमीनों पर कब्जा दिलाने का धंधा चला रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह विभाग का पदभार संभालते ही प्रदेश में माफिया और अपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर प्रदेशवासियों को भरोसा दिया है।

यह भी पढे़ : समस्तीपुर रेल मंडल के तबादलों के खिलाफ उबाल, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर तीसरे दिन भी धरना जारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments