Elon Musk On Google: टेस्ला CEO एलन मस्क द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की जाने वाली पोस्ट की वजह से वह हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने गूगल के बारे में कुछ ऐसा कहा कि उनकी इस पोस्ट ने सभी का ध्यान खींच लिया। दरअसल उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ीसर्च इंजन कंपनी गूगल परतंज करते हुए लिखा है किवीगूगल को अभी और ज्यादा सुधार की आवश्यकता है। गूगल में कुछ कमियां है और इसमें और बेहतरी हो सकती है। चलिए जानते है एलन मस्क द्वारा इस बात को कहें जाने के पीछे की वजह क्या है।
गूगल सर्च में मिली गलत जानकारी ने बढ़ाई चिंता
एलन मस्क ने हाल ही में @XFreeze नामक एक अकाउंट की पोस्ट को अपने अकाउंट पर री-पोस्ट करते हुए लिखते है कि बेहतरी की गुंजाइश है। बता दे, यूजर द्वारा गूगल सर्च का एक स्क्रीनशॉटभी साझा किया गया थाऔर इसमें लिखा था कि 2026 गूगल के लिए अच्छा कामvनहीं कर रहा है। ये स्क्रीनशॉट एक पोस्ट गूगल सर्च में शो किए जाने वाले एक परिणाम को लेकर था, जो गलत जानकारी बता रहा था।
Room for improvement https://t.co/a94mHvPBQf
— Elon Musk (@elonmusk) January 6, 2026
Elon Musk On Google: सुधार की बहुत गुंजाइश है
इस स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि यूजर गूगल सर्च सवाल कर रहा है कि “is it 2027 next year” जिस पर गूगल सर्च जवाब देता है कि 2027 अगला साल नहीं है बल्कि 2026 आने वाला साल है इसके बाद 2027 शुरू होगा। जबकि जो नीचे रिजल्ट दिखाई दे रहे थे उनमें करेंट ईयर के तौर पर 2026 ही लिखा था।
गूगल की प्रामाणिकता पर उठ रहे सवाल
लोगों द्वारा गूगल के दिखाए गए रिजल्ट परभरोसा किया जाता है लेकिन यह स्क्रीनशॉट बताता है किसर्च इंजन द्वारा बताई गई सभी बातें सही नहीं होती है। ऐसे में गूगल द्वारा दी जाने वाली जानकारी की प्रामाणिकता पर सवाल खड़े होते हैं।






