ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » लखीमपुर खीरी के मितौली में दबंगों का तांडव, युवक पर जानलेवा हमला कर…

लखीमपुर खीरी के मितौली में दबंगों का तांडव, युवक पर जानलेवा हमला कर…

लखीमपुर खीरी

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी जनपद के थाना मितौली क्षेत्र के अंतर्गत दरी नगरा के राजापुर गांव में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ गांव के ही कुछ दबंगों ने एक युवक को रास्ते में रोककर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पीड़ित ने ग्राम प्रधान और उनके पक्ष के लोगों पर मारपीट और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।

रास्ते में घेरकर किया हमला

पीड़ित के अनुसार, वह अपने काम से जा रहा था, तभी राजापुर गांव के पास दबंगों ने उसे घेर लिया। हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने युवक पर सीधा हमला बोल दिया। खुद को घिरता देख और जान का खतरा महसूस करते हुए युवक अपनी मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर जान बचाकर भाग निकला। दबंगों के खौफ का आलम यह है कि पीड़ित अब भी डरा-सहमा हुआ है।

Lakhimpur Kheri: रात भर चला ईंट-पत्थर और गाली-गलौज

पीड़ित का आरोप है कि दबंगों का दुस्साहस यहीं नहीं रुका। पीड़ित के मुताबिक, बीती रात भी ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों ने उसके घर और आसपास गाली-गलौज की और जमकर ईंट-पत्थर चलाए। रात भर गांव में तनाव का माहौल बना रहा और दबंगों ने पीड़ित पक्ष को आतंकित करने की पूरी कोशिश की। पीड़ित ने सीधे तौर पर ग्राम प्रधान और उनके करीबियों को इस हमले का जिम्मेदार ठहराया है। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश या किसी पुराने विवाद के चलते प्रधान पक्ष के लोग मारपीट पर आमादा हैं। पीड़ित ने अब स्थानीय पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुलिस की भूमिका पर नजर

मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। गांव में फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। अब देखना यह होगा कि मितौली पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और क्या सत्ता की हनक दिखाने वाले इन दबंगों पर कानून का शिकंजा कसता है या नहीं।

ये भी पढ़े… लखीमपुर खीरी: अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता रेहान खान पर 36 लाख हड़पने का आरोप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल