ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » महाकुंभ के बाद माघ मेला में भी छाए ‘दातून बॉय’ आकाश, थार और टीम के साथ मचाया भौकाल

महाकुंभ के बाद माघ मेला में भी छाए ‘दातून बॉय’ आकाश, थार और टीम के साथ मचाया भौकाल

महाकुंभ में दातून बेचकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए ‘दातून बॉय’ आकाश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार आकाश प्रयागराज के माघ मेला में पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचे हैं। आकाश यादव ने खुद बताया था कि वह घर पर बेरोजगार थे। मुंबई जाने से पहले उनकी गर्लफ्रेंड ने महाकुंभ में बिना इन्वेस्टमेंट वाला बिजनेस करने का सुझाव दिया।

Up news: महाकुंभ में दातून बेचकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए ‘दातून बॉय’ आकाश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार आकाश प्रयागराज के माघ मेला में पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचे हैं। उनके साथ 40 से 50 युवाओं की टीम है, जो अलग-अलग जगह कैंप लगाकर दातून बेच और बांट रही है। खास बात यह है कि टीम के सभी लड़के आकाश और मलाइका अरोड़ा की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। आकाश दिल्ली से थार गाड़ी से प्रयागराज पहुंचे हैं और थार से ही दातून बेचते और बांटते दिख रहे हैं। उनका अंदाज इस बार पहले से ज्यादा चर्चा में है।

भारतीय महिलाओं को मुफ्त, विदेशियों से 1000 रुपए

आकाश का कहना है कि वह भारतीय महिलाओं और बहन-बेटियों को मुफ्त में दातून बांट रहे हैं, जबकि विदेशी पर्यटकों को 1000 रुपए में दातून दी जा रही है। आकाश ने कहा, “भारत को अंग्रेजों ने लूटा था, इसलिए उन्हें फ्री में दातून नहीं दूंगा।” उनके इस बयान के बाद लोग और ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं और आकाश को देखने के लिए माघ मेला क्षेत्र में भीड़ जुट रही है। लोग उनके साथ फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

Up news: महाकुंभ से मिली पहचान, माघ मेला का बड़ा आकर्षण

आकाश महाकुंभ के दौरान गर्लफ्रेंड से मिली प्रेरणा के बाद दातून बेचकर वायरल हुए थे। तभी से उन्हें ‘वायरल दातून बॉय’ के नाम से पहचान मिली। माघ मेला में भी कई लोग अलग-अलग तरीकों से दातून बेचकर वायरल होने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आकाश का स्टाइल सबसे अलग नजर आ रहा है। माघ मेला के पहले स्नान से एक दिन पहले ही आकाश दिल्ली से प्रयागराज पहुंच गए थे। थार गाड़ी, ब्रांडेड टी-शर्ट और फ्री दातून बांटने का अंदाज उन्हें माघ मेला का खास आकर्षण बना रहा है।

Up news: सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग

महाकुंभ के दौरान दातून बेचकर आकाश ने करीब डेढ़ लाख रुपए की कमाई की थी। उनके सीधे-सादे बोलने के अंदाज ने डांस शो के जज मिथुन चक्रवर्ती और मलाइका अरोड़ा को भी प्रभावित किया था। आकाश के फेसबुक पर 1.97 लाख और इंस्टाग्राम पर 1.42 लाख फॉलोअर्स हैं। फिलहाल वह सोशल मीडिया के जरिए भी कमाई कर रहे हैं।

गर्लफ्रेंड की सलाह से बदली किस्मत

आकाश यादव ने खुद बताया था कि वह घर पर बेरोजगार थे। मुंबई जाने से पहले उनकी गर्लफ्रेंड ने महाकुंभ में बिना इन्वेस्टमेंट वाला बिजनेस करने का सुझाव दिया। पैसों की कमी के चलते गर्लफ्रेंड ने नीम की दातून बेचने की सलाह दी। आकाश ने पहली ही रात में 12–13 हजार रुपए कमा लिए। कुछ ही दिनों में उनकी कमाई 35 से 40 हजार रुपए तक पहुंच गई। इसी पैसे से उन्होंने नया मोबाइल, गर्लफ्रेंड के लिए कपड़े और मां के लिए साड़ी खरीदी। पूरे महाकुंभ में आकाश ने लाखों की कमाई की। आकाश अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं। उनकी तीन बहनें हैं। पिता रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं, जबकि आकाश अब सोशल मीडिया और अपनी पहचान के जरिए आगे बढ़ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें:  कबड्डी प्रमोटर देविंदर मान के घर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल