Home » राजनीति » राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, हरदीप पुरी का टिकट कटा

राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, हरदीप पुरी का टिकट कटा

BJP Rajya Sabha Candidates:

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा को इस बार दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया गया है।

BJP Rajya Sabha Candidates: इन 8 नेताओं को मिला राज्यसभा का टिकट-

बीजेपी की ओर से घोषित उम्मीदवारों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं। पार्टी ने इस बार मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरों को मौका दिया है।

BJP Rajya Sabha Candidates: दो महिला उम्मीदवारों को भी मौका-

बीजेपी की सूची में दो महिला उम्मीदवारों को जगह मिली है। इनमें पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार शामिल हैं। दोनों को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

सामाजिक समीकरण का भी रखा गया ध्यान-

उम्मीदवारों की सूची में अलग-अलग सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, आठ उम्मीदवारों में तीन OBC, दो SC और तीन सामान्य वर्ग से हैं।

हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का टिकट कटा-

बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया है। दोनों मौजूदा राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। पार्टी की नई सूची में यूपी के किसी भी मौजूदा बीजेपी राज्यसभा सांसद को दोबारा टिकट नहीं मिला है।

16 अक्टूबर को होगा राज्यसभा चुनाव-

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है। बीजेपी ने इन सीटों के लिए अपने 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

यह भी पढ़े- कॉकरोच विकल्प क्यों नहीं देना चाहते, कांग्रेस और केजरीवाल को लेकर क्या राय है?