ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ नहीं, ‘सनातन राष्ट्र’ घोषित किया जाए: करौली सरकार

भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ नहीं, ‘सनातन राष्ट्र’ घोषित किया जाए: करौली सरकार

करौली सरकार ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने धार्मिक संवाद की जरूरत पर जोर देते हुए भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बल्कि सनातन राष्ट्र घोषित करने की वकालत की। साथ ही राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों, मताधिकार और अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर भी सख्त बयान दिया।
बांग्लादेश हिंसा पर करौली सरकार का बड़ा बयान

Karoli Sarkar: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर करौली सरकार ने प्रतिक्रिया दी। करौली शंकर महादेव (जिन्हें करौली सरकार के नाम से भी जाना जाता है) ने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, वह बेहद भयावह और पूरी तरह निंदनीय है।

भारत-बांग्लादेश के धार्मिक संवाद की अपील

उन्होंने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा कि इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भारत और बांग्लादेश के धार्मिक नेताओं, आध्यात्मिक गुरुओं और आस्था के संरक्षकों को आपस में संवाद शुरू करना चाहिए। करौली सरकार के अनुसार, धार्मिक संवाद के जरिए ही इस तरह की हिंसा और अत्याचार को रोकने की दिशा में सार्थक पहल हो सकती है।

इसी दौरान उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में हुई नारेबाजी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की कथित राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के कारण बार-बार भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग उठती है। हालांकि, उन्होंने इस मुद्दे पर एक अलग और स्पष्ट विचार रखा।

Karoli Sarkar: हिंदू राष्ट्र नहीं, “सनातन राष्ट्र” की वकालत

करौली सरकार महाराज ने कहा, “जब हिंदू राष्ट्र की बात होती है, तो यह समझना जरूरी है कि यह एक विशेष संस्कृति और सोच का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में दूसरी संस्कृतियों का स्थान कहां होगा?” उन्होंने आगे कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के बजाय ‘सनातन राष्ट्र’ घोषित किया जाना चाहिए।

Karoli Sarkar: बांग्लादेश हिंसा पर करौली सरकार का बड़ा बयान
बांग्लादेश हिंसा पर करौली सरकार का बड़ा बयान

उनके अनुसार, सनातन केवल एक धर्म नहीं बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है, और इसके भीतर सभी धर्म समाहित हैं। सनातन की भावना समावेशी है और यही भारत की मूल पहचान है।

अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा, “जो लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ नहीं कह सकते, उनसे मताधिकार छीन लेना चाहिए। ऐसे ही जो लोग सनातन राष्ट्र के नियमों का पालन न करें, उनके मताधिकार को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया जाए। साथ ही, राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।”

राम जैसा आचरण अपनाने की सलाह

दिल्ली में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने पर करौली सरकार ने कहा, “जहां भी लोग धार्मिक अशांति फैलाने, जिसे ‘लैंड जिहाद’ कहा जा रहा है, उसे बढ़ावा देने के लिए अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, वह बिल्कुल गलत है। ऐसे मामलों में सरकार जो भी कार्रवाई कर रही है, उसे पूरे संत समाज का पूरा समर्थन है। कोई भी सच्चा सनातनी ऐसी धर्म विरोधी गतिविधियों का विरोध करेगा, चाहे वह व्यक्ति सत्ता में हो या सिस्टम से बाहर हो।”

राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना करने वाले बयान पर करौली सरकार ने कहा, “हम शुभकामनाएं देते हैं कि उनमें भगवान राम का आचरण भी आ जाए।”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल