ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » सोना-चांदी ऑल टाइम हाई पर, 10 ग्राम सोना ₹1.40 लाख के पार

सोना-चांदी ऑल टाइम हाई पर, 10 ग्राम सोना ₹1.40 लाख के पार

कीमती धातुओं के बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। सोना और चांदी दोनों ही ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं, जहां सोना 10 ग्राम पर 1.40 लाख रुपये के पार चला गया, वहीं चांदी 2.56 लाख रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। विशेषज्ञों के मुताबिक मजबूत वैश्विक मांग और अनिश्चितताओं के चलते यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है।
Gold & Silver update

Gold & Silver update: सोना-चांदी के दाम आज रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। IBJA के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.40 लाख रुपये के पार बंद हुआ, जबकि चांदी 2.56 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई। डॉलर की कमजोरी, वैश्विक तनाव और मजबूत डिमांड के चलते आने वाले दिनों में कीमती धातुओं में और तेजी के संकेत हैं।

IBJA के आंकड़े: सोना ₹3,327 उछला, चांदी ₹2.56 लाख प्रति किलो पर बंद

धातु पिछला भाव आज का उच्चतम स्तर बढ़ोतरी आज का बंद भाव
सोना (24 कैरेट, 10 ग्राम) ₹1,37,122 ………. ₹3,327 ₹1,40,449
चांदी (1 किलो) ₹2,42,808 ₹2,57,283 ₹13,968 ₹2,56,776

 

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 3,327 रुपए की तेज उछाल के साथ 1,40,449 रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले यह 1,37,122 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
वहीं, चांदी ने भी नया रिकॉर्ड बनाया। एक किलो चांदी सुबह 2,57,283 रुपए तक पहुंची, हालांकि बाद में हल्की गिरावट के साथ 13,968 रुपए बढ़कर 2,56,776 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। इससे पहले इसका भाव 2,42,808 रुपए प्रति किलो था।

Gold & Silver update: 2025 में हुआ भारी उछाल

पिछले साल यानी 2025 में सोना 75% महंगा हुआ, जबकि चांदी की कीमतों में 167% की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Gold & Silver update: आगे भी तेजी के संकेत

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितता, डॉलर की कमजोरी और इंडस्ट्रियल डिमांड के चलते आने वाले महीनों में भी सोना-चांदी महंगे बने रह सकते हैं। अनुमान है कि सोना 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.75 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

यह भी पढे़ : 1 फरवरी को ही पेश होगा आम बजट, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की पुष्टि

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल