ख़बर का असर

Home » मनोरंजन » संत प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे कुमार सानू, लिया आशीर्वाद और मिली खास नसीहत

संत प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे कुमार सानू, लिया आशीर्वाद और मिली खास नसीहत

संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन और आशीर्वाद के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं। समय के साथ उनकी ख्याति लगातार बढ़ती जा रही है। महाराज जी की बातों से सहमत होते हुए कुमार सानू ने नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद लिया।

Entertainment: संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन और आशीर्वाद के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं। समय के साथ उनकी ख्याति लगातार बढ़ती जा रही है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे, क्रिकेट जगत के नामचीन खिलाड़ी और कई राजनेता भी उनसे मिलने और आशीर्वाद लेने पहुंचते रहे हैं। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा जैसी कई चर्चित हस्तियां पहले ही उनके दरबार में हाजिरी लगा चुकी हैं।

90 के दशक के मशहूर सिंगर कुमार सानू पहुंचे दरबार

अब इस सूची में 90 के दशक के मशहूर सिंगर कुमार सानू का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में वह वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामी जी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Entertainment: दरबार में गाया ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’

दरबार में पहुंचकर कुमार सानू ने महाराज जी को अपना परिचय दिया और बताया कि वह अब तक 27 हजार से अधिक गाने गा चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ गीत भी गाया। हाथ जोड़कर सिंगर ने कहा कि उन्हें केवल स्वामी जी का आशीर्वाद चाहिए, ताकि वह अपने काम को और बेहतर तरीके से कर सकें।

Entertainment: संत प्रेमानंद महाराज ने दी प्रेरणादायक नसीहत

कुमार सानू की बात सुनकर संत प्रेमानंद महाराज ने उन्हें प्रेरणादायक नसीहत दी। महाराज जी ने कहा कि पूर्व में किए गए अच्छे कर्मों और तपस्या के कारण ही उन्हें यह लोकप्रियता मिली है। अब उन्हें ऐसे कार्य करने चाहिए, जिससे उनका स्तर कभी नीचे न जाए। उन्होंने भजन, पुण्य और परोपकार के मार्ग पर आगे बढ़ने की सलाह दी, ताकि उनका यश और बढ़ता रहे।

महाराज जी से लिया आशीर्वाद

Entertainment: महाराज जी की बातों से सहमत होते हुए कुमार सानू ने नतमस्तक होकर उनका आशीर्वाद लिया।

 

यह भी पढ़ें: सड़क हादसों पर लगेगी लगाम, IIT इंदौर ने विकसित की स्मार्ट AI तकनीक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल