IPL 2026: आईपीएल 2026 बस कुछ महीनों बाद फैंस के दिलों में वापस बसने वाला है, लेकिन आईपीएल के शुरू होने की चर्चा से ज्यादा चर्चा इस समय टीम आरसीबी बटोर रही है। आरसीबी के होम ग्राउंड की खबर काफी जोरों-शोरों पर है।
चिन्नास्वामी से हटाया RCB का होम ग्राउंड
आरसीबी अपने घरेलू मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेलेगी, यह सुनते ही फैंस को बड़ा झटका लगा। आरसीबी के फैंस, जिन्हें RCBians कहा जाता है, इस निर्णय से काफी नाराज हैं। फैंस का कहना है, “इतने सालों से हम सभी आरसीबी को चिन्नास्वामी में घरेलू मैच खेलते हुए देख रहे हैं, और पिछले साल ही हमारी टीम ने पहली बार इस लीग का खिताब जीता। ऐसे में यह फैसला आखिर क्यों लिया गया?”

IPL 2026: कहां खेलेगी आरसीबी अपने मैच
डिफेंडिंग आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) इस सीजन अपने घरेलू मैच दो अलग-अलग मैदानों पर खेलेगी। इस साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का होम ग्राउंड नवी मुंबई में होगा, जबकि उनके कुछ मुकाबले रायपुर में भी खेले जाएंगे।
आखिर क्यों बदला RCB का होम ग्राउंड
चिन्नास्वामी स्टेडियम और आरसीबी का रिश्ता बहुत गहरा और पुराना है। होम ग्राउंड बदलने का निर्णय किसी जल्दबाजी में नहीं लिया गया, बल्कि पिछले साल के फाइनल में हुई घटनाओं के कारण यह कदम उठाया गया।

पिछले साल आरसीबी के फाइनल जीतने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। इसी वजह से यह निर्णय लिया गया कि आरसीबी का होम ग्राउंड चिन्नास्वामी के बजाय कहीं और रखा जाए।
IPL 2026: नवी मुंबई और रायपुर ही क्यों
नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम और रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम दोनों ही वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं। डीवाई पाटिल स्टेडियम में पहले भी आईपीएल के कई सफल मुकाबले हो चुके हैं, और यहां की पिच हमेशा बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए फायदेमंद रही है।

दूसरी ओर रायपुर के मैदान पर बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम में मैच देखने आ सकते हैं। यह मैदान बेहतरीन आउटफील्ड के लिए भी जाना जाता है। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट फैंस लंबे समय से आईपीएल की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अगर आरसीबी यहां अपने मैच खेलेगी, तो फैंस की खुशी का कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता।
Written by- Adarsh Kathane






