ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Border 2: शहीद सैनिकों को समर्पित बॉर्डर 2 का गाना ‘मिट्टी के बेटे’ हुआ वायरल

Border 2: शहीद सैनिकों को समर्पित बॉर्डर 2 का गाना ‘मिट्टी के बेटे’ हुआ वायरल

बॉलीवुड की फिल्म ‘बॉर्डर-2’ का नया देशभक्ति गाना ‘मिट्टी के बेटे’ रिलीज हो गया है। सोनू निगम की आवाज और मनोज मुंतशिर के बोलों वाला यह गीत शहीद सैनिकों के बलिदान और देशभक्ति की भावनाओं को उजागर करता है।
Border 2:

Border 2: बॉलीवुड की मच-अवेटेड वॉर फिल्म ‘बॉर्डर-2’ अपने गानों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक फिल्म के गाने ट्रेंड कर रहे हैं। अब मेकर्स ने एक और भावनात्मक और देशभक्ति से भरा नया गाना ‘मिट्टी के बेटे’ रिलीज किया है, जो शहीद सैनिकों के जज्बातों को बेहद संवेदनशील तरीके से पेश करता है।

सैनिकों के बलिदान को समर्पित गीत

गाने में उन जवानों की भावनाओं को शब्दों में पिरोया गया है, जो देश की रक्षा में हंसते-हंसते अपनी जान कुर्बान कर देते हैं। गीत में “सिर पर कफन बांधकर” सीमा पर डटे सैनिकों की बहादुरी का मार्मिक चित्रण है। फिलहाल गाने का केवल ऑडियो रिलीज हुआ है, जबकि वीडियो जल्द जारी किया जाएगा।

Border 2: सोनू निगम की आवाज 

‘मिट्टी के बेटे’ को आवाज दी है सोनू निगम ने, संगीत दिया है मिथुन ने और इसके बोल लिखे हैं मनोज मुंतशिर ने। गाने को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे दिल को छू लेने वाला बता रहे हैं और सोनू निगम की गायकी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

23 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

अब तक फिल्म के चार गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

ये भी पढ़ें…एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला: आसिया अंद्राबी दोषी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल