London news: ब्रिटेन की राजधानी लंदन के वेस्ट क्षेत्र हाउंस्लो से एक बेहद झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 14 से 16 साल की एक सिख किशोरी को कथित तौर पर पाकिस्तानी मूल के ग्रूमिंग गैंग ने अपने जाल में फंसाकर कई दिनों तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ लगातार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों की उम्र 34 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक किया जाता था शोषण
पीड़िता के मुताबिक, उसे एक फ्लैट में कैद करके रखा गया था। रोजाना सुबह करीब 5 बजे उसे फ्लैट में लाया जाता और रात 10 बजे तक वहां रखा जाता था। इस दौरान कई संदिग्ध लोग फ्लैट में आते-जाते थे और उसके साथ दुष्कर्म करते थे। जब भी लड़की ने भागने की कोशिश की, उसे बेरहमी से पीटा गया। एक स्थानीय सिख युवक ने फ्लैट के आसपास हो रही संदिग्ध गतिविधियों पर सवाल उठाए, लेकिन उसे धमकियां दी गईं। इसके बाद उसने सिख समुदाय को सूचित किया और पुलिस को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन आरोप है कि शुरुआती स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
London news: 200 से अधिक सिख युवाओं का प्रदर्शन, तब निकाली गई पीड़िता
पुलिस की निष्क्रियता से नाराज़ होकर 200 से ज्यादा सिख युवक फ्लैट के बाहर इकट्ठा हो गए और घंटों तक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के नारे लगाते रहे। भारी दबाव के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। सिख समुदाय का कहना है कि वेस्ट लंदन में ऐसे कई ग्रूमिंग गैंग सक्रिय हैं, जो कम उम्र की लड़कियों, खासकर अन्य समुदायों की किशोरियों को सोशल मीडिया, महंगे तोहफों और शादी के झांसे में फंसाते हैं। बाद में उन्हें यौन शोषण, ब्लैकमेल और गैंगरेप का शिकार बनाया जाता है। कुछ मामलों में जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप भी लगाए गए हैं।
London news: दिखावे की शादी, प्रॉपर्टी हड़पने के भी आरोप
समुदाय के अनुसार, कुछ गैंग सदस्य दिखावे की शादी करके लड़कियों की संपत्ति पर कब्जा कर लेते हैं और फिर उन्हें छोड़ देते हैं। आरोप है कि पुलिस ऐसे मामलों में समय रहते कार्रवाई नहीं करती, जिसके चलते अब समुदाय को खुद आगे आना पड़ रहा है। यह मामला ब्रिटेन में पहले सामने आ चुके ग्रूमिंग गैंग स्कैंडलों की याद दिलाता है, जिनमें हजारों नाबालिग लड़कियों के शोषण की पुष्टि हुई थी।
एलन मस्क ने की मेयर सादिक खान की आलोचना
London news: इस घटना को लेकर टेस्ला और एक्स के मालिक एलन मस्क समेत कई लोगों ने ब्रिटिश सरकार और लंदन के मेयर सादिक खान की आलोचना की है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में प्रशासन की ढिलाई अपराधियों को बढ़ावा देती है। सिख समुदाय ने साफ कहा है कि अब वे केवल पुलिस के भरोसे नहीं बैठेंगे और अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए खुद संगठित होकर कदम उठाएंगे। फिलहाल पुलिस जांच जारी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर ब्रिटेन की बाल सुरक्षा व्यवस्था और संस्थागत विफलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामला, 5 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, अब तक 20 गिरफ्तार







