ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » साइबर सुरक्षा के वैश्विक मंच पर दिखेगी यूपी की ताकत, तेल अवीव में गूंजेगा ‘साइबर सेफ उत्तर प्रदेश’

साइबर सुरक्षा के वैश्विक मंच पर दिखेगी यूपी की ताकत, तेल अवीव में गूंजेगा ‘साइबर सेफ उत्तर प्रदेश’

उत्तर प्रदेश ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बीते कुछ वर्षों में जो मजबूत ढांचा खड़ा किया है, उसकी गूंज अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुनाई देने जा रही है। यह सम्मेलन भारत की साइबर शक्ति को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ देश को भविष्य का ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी हब बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Up news: उत्तर प्रदेश ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बीते कुछ वर्षों में जो मजबूत ढांचा खड़ा किया है, उसकी गूंज अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुनाई देने जा रही है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साइबर सुरक्षा मंचों में शामिल ‘Cybertech Global Tel Aviv-2026’ में इस बार भारत और खास तौर पर उत्तर प्रदेश की साइबर क्षमताएं दुनिया के सामने होंगी। 26 से 28 जनवरी 2026 तक इज़रायल के तेल अवीव में आयोजित होने वाले इस वैश्विक सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के साइबर एक्सपर्ट भारत की तकनीकी ताकत, अनुभव और इनोवेटिव मॉडल को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करेंगे।

भारत से दो दिग्गज होंगे चीफ मेंटर

इस सम्मेलन में भारत से दो बड़े नाम चीफ मेंटर के रूप में शामिल हो रहे हैं। भारत सरकार के पूर्व राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा कोऑर्डिनेटर माधवन उन्नीकृष्णन नायर, उत्तर प्रदेश से एशिया के साइबर कॉप कहे जाने वाले प्रो. त्रिवेणी सिंह, ये दोनों विशेषज्ञ दुनिया भर से आए साइबर वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं और टेक्नोलॉजी लीडर्स के सामने भारत और यूपी के साइबर सुरक्षा मॉडल को प्रस्तुत करेंगे।

Up news: 20 से अधिक देशों के साइबर एक्सपर्ट्स होंगे शामिल

तेल अवीव में होने वाले इस वैश्विक सम्मेलन में अमेरिका, जापान, जर्मनी, इंग्लैंड, स्पेन, इटली, नीदरलैंड, बेल्जियम, यूएई, फिलीपींस, रोमानिया, हंगरी, उरुग्वे, अल्बानिया समेत 20 से ज्यादा देशों के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

सीएम योगी के विजन से मजबूत हुआ ‘साइबर सेफ उत्तर प्रदेश’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत उत्तर प्रदेश में साइबर सुरक्षा को प्रशासनिक और शैक्षणिक ढांचे का अहम हिस्सा बनाया गया है।
सोशल मीडिया के दुरुपयोग, डीपफेक, डार्क वेब, साइबर अपराध, वित्तीय फ्रॉड और आतंकी नेटवर्क से निपटने के लिए सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में प्रो. त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में ‘साइबर सेफ उत्तर प्रदेश’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके जरिए आम जनता को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Up news: यूपी के साइबर मॉडल को समझेंगे अन्य देश

अपने 25 साल से ज्यादा के अनुभव के आधार पर प्रो. त्रिवेणी सिंह बताएंगे कि किस तरह उत्तर प्रदेश ने टेक्नोलॉजी आधारित अपराधों से निपटने के लिए एक मजबूत और प्रभावी सिस्टम तैयार किया है। वहीं माधवन उन्नीकृष्णन नायर भारत के राष्ट्रीय साइबर फ्रेमवर्क और नीति अनुभव को वैश्विक मंच पर साझा करेंगे।

साइबर सहयोग, टेक्नोलॉजी और बिजनेस पर होगा मंथन

सम्मेलन में इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी प्रमुख वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान भारत समेत अन्य देशों के बीच, साइबर सुरक्षा सहयोग, टेक्नोलॉजी साझेदारी, साइबर स्टार्टअप और बिजनेस संभावनाओं पर व्यापक चर्चा होगी।

ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी हब बनाने में बड़ा कदम

Up news: यह सम्मेलन भारत की साइबर शक्ति को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ देश को भविष्य का ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी हब बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे भारत और उत्तर प्रदेश के लिए नई टेक्नोलॉजी, निवेश और साइबर बिजनेस के अवसर भी खुलेंगे।

 

यह भी पढ़ें: जीवनशैली में बदलाव से बढ़ता है मधुमेह का संकट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल