ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » ‘नबीन युग’ BJP का: 45 साल की पार्टी और 45 साल के नए अध्यक्ष

‘नबीन युग’ BJP का: 45 साल की पार्टी और 45 साल के नए अध्यक्ष

BJP New President: भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल चुका है। मंगलवार को औपचारिक रूप से नितिन नबीन पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

 45 साल की पार्टी, 45 साल का अध्यक्ष

भाजपा की स्थापना के 45 साल पूरे हो चुके हैं और पार्टी को 45 वर्षीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है। यह संयोग संगठन में पीढ़ीगत बदलाव और भविष्य की राजनीति की दिशा का प्रतीक माना जा रहा है। युवा ऊर्जा और अनुभव का संतुलन नितिन नबीन से पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताता है।

BJP New President: नितिन नबीन का राजनीतिक सफर

23 मई 1980 को रांची में जन्मे नितिन नबीन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट माइकल हाई स्कूल से की और दिल्ली के सीएसकेएम पब्लिक स्कूल से सीनियर सेकेंडरी पूरी की।

राजनीति में उन्हें विरासत तो मिली, लेकिन पहचान उन्होंने खुद बनाई। उनके पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के कद्दावर नेता थे। 2006 में पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने पटना पश्चिम विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा।

 विधान सभा और मंत्री पद का अनुभव

विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से लगातार पांच बार विधायक बने नितिन नबीन ने बिहार सरकार में सड़क निर्माण, शहरी विकास, आवास और विधि विभाग जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले। 2025 में मंत्री पद से इस्तीफा देकर उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।

 BJP New President: संगठन में पहचान और चुनावी अनुभव

2016-2019 तक बिहार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और बाद में राष्ट्रीय महासचिव रहे नितिन नबीन ने संगठनात्मक क्षमता और चुनावी रणनीति में महारत हासिल की। छत्तीसगढ़ और सिक्किम में संगठन प्रभारी के रूप में काम करने के बाद पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी दी। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व और रणनीति से भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया। उनके दो दशक के संगठनात्मक अनुभव, पांच बार विधायक रहने का रिकॉर्ड और मंत्री पद का अनुभव उन्हें पार्टी का मजबूत चेहरा बनाता है।

ये भी पढ़े… स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस, शंकराचार्य नहीं तो नाम में कैसे प्रयोग?

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल