ख़बर का असर

Home » राजनीति » ‘भाजपा इलेक्शन नहीं, सलेक्शन कराती है’ नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस सांसद का तंज

‘भाजपा इलेक्शन नहीं, सलेक्शन कराती है’ नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस सांसद का तंज

Nitin Nabin

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार संभालने और धार्मिक स्थलों के दौरे के बाद विपक्षी दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा, “मेरी शुभकामनाएं हैं, लेकिन आज जो सिर झुकते हुए दिखाई दे रहे हैं, वे सिर्फ सद्भावना और आशीर्वाद पाने के लिए हैं। बिहार चुनाव के समय उन्होंने सही जगह सिर झुकाया था।”

भाजपा पर साधा निशाना

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने यह साबित कर दिया है कि वहां इलेक्शन नहीं, बल्कि सलेक्शन होता है। चयन पहले ही हो चुका था। अटल-आडवाणी का दौर और भाजपा की वह संस्कृति, जहां परंपरा हुआ करती थी, अब खत्म हो चुकी है। कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने नितिन नबीन को शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ पुराने कामकाजी अनुभव को याद किया। मनोज कुमार ने कहा कि जब वह बिहार सरकार में मंत्री थे, तब कैमूर जिले के प्रभारी भी थे। वह हमारे संसदीय क्षेत्र में आते हैं, इसलिए उनका वहां आना-जाना लगा रहता था। हमने कई बार जिला स्तर की संयुक्त बैठकों में साथ काम किया है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा दावा करती है कि वहां चुनाव और लोकतंत्र है, लेकिन नितिन नबीन की नियुक्ति देखकर साफ है कि यह चुनाव नहीं, बल्कि चयन है। भाजपा में जिसे पार्टी चाहती है, वही अध्यक्ष बनता है।” उन्होंने आगे कहा कि भाजपा अन्य दलों पर परिवारवाद के आरोप लगाती है, लेकिन खुद पार्टी के अंदर ‘कठपुतलियां’ बनाई गई हैं। अगर दो-तीन लोग भी नितिन नबीन के खिलाफ नामांकन करते और देशभर के कार्यकर्ता उनका समर्थन करते, तब हम लोकतंत्र और चुनाव की बात करते। यहां तो फैसला ऊपर से थोप दिया गया है।

वहीं, पटना में राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने अपेक्षाकृत संतुलित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है, लेकिन आज से भाजपा में ‘नबीन युग’ की शुरुआत हो रही है। नितिन नबीन बिहार से आते हैं, हम उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।” उन्होंने यह भी कहा, “हम आशा करते हैं कि वह बिहार की जनता के हित में और देश के भले के लिए काम करेंगे।

Nitin Nabin: नितिन नबीन को दी Z कैटेगरी सुरक्षा

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है। यह निर्णय हालिया खुफिया इनपुट और सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा के आधार पर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन के पदभार संभालने के बाद उनकी सार्वजनिक गतिविधियों और राजनीतिक व्यस्तताओं में तेजी आई है। इसी को ध्यान में रखते हुए संभावित खतरे के आकलन के बाद सुरक्षा स्तर बढ़ाने की सिफारिश की गई थी, जिसे गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी।

ये भी पढ़े… ‘आप शंकराचार्य ही नहीं?’ हमेशा सरकार को तेवर दिखाने वाले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बड़ा खुलासा!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल