Home » राष्ट्रीय » नितिन नबीन को मिला भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद

नितिन नबीन को मिला भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद

Nitin Nabin

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार संभालते ही देशभर से नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। पार्टी नेताओं ने उनके नेतृत्व को संगठन के लिए नई ऊर्जा और भविष्य की मजबूती का संकेत बताया है। युवा नेतृत्व के रूप में नितिन नबीन को भाजपा के लिए नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है।

युवा अध्यक्ष पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे

मुंबई में भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि महज 45 वर्ष की उम्र में नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पार्टी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा ऊर्जा और संगठनात्मक क्षमता के बल पर नितिन नबीन भाजपा को और अधिक मजबूत करेंगे तथा देशभर में पार्टी का जनाधार बढ़ाएंगे।

Nitin Nabin: दिलीप घोष ने भाजपा की लोकतांत्रिक परंपरा पर दिया जोर

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो अपने संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के आधार पर चलती है। उन्होंने बताया कि उसी प्रक्रिया के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन हुआ है और नितिन नबीन को यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने उन्हें बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गुलाम अली खटाना का बयान: कैडर में आएगी नई ऊर्जा

दिल्ली में भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने नितिन नबीन को नवजवान और अनुभवी चेहरा बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी का कैडर और अधिक सक्रिय होगा। नेताओं का मानना है कि नितिन नबीन आने वाले चुनावों में नई रणनीति और मजबूत दिशा के साथ पार्टी को आगे बढ़ाएंगे।

ये भी पढ़ें… T20 वर्ल्ड कप में राजनीतिक विवाद: बांग्लादेश के हटने के बाद स्कॉटलैंड को मौका देने पर ICC में मंथन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments