Home » मनोरंजन » वैलेंटाइन वीक से पहले एल्विस जन्नत का रोमांस छाया तेरे दिल में ने जीता फैंस का दिल

वैलेंटाइन वीक से पहले एल्विस जन्नत का रोमांस छाया तेरे दिल में ने जीता फैंस का दिल

Entertainment: वैलेंटाइन वीक से ठीक पहले मशहूर कंटेंट क्रिएटर और अभिनेता एलविश यादव अपने नए गाने “तेरे दिल में” को लेकर चर्चा में है। हाल ही में एलविश वेब सीरीज “औकात से बाहर” में नजर आए थे। जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। इसी बीच उनका यह रोमांटिक गाना रिलीज हुआ जिसने फैंस का दिल जीत लिया। गाने का म्यूजिक और कहानी सभी को काफी पसंद आ रहे हैं, इसीलिए लोग इसे बार-बार देखा और सुन रहे हैं।

एल्विस और जन्नत की शानदार केमिस्ट्री

इस गाने की सबसे खास बात है एल्विस यादव के साथ अभिनेत्री जन्नत जुबेर की मौजूदगी दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री बहुत प्यारी लगती है। गाने में उन्हें एक दूसरे के साथ प्यार भरे अंदाज में दिखाया गया है, जो दर्शकों को भावुक कर देता है जन्नत टीवी की जान-मानी अभिनेत्री हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैंस फॉलोइंग है। वहीं एल्विस का क्रेज भी किसी से छुपा नहीं है।

Entertainment: 24 घंटे में लाखों व्यूज फैंस का भरपूर प्यार

एल्विस और जन्नत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 24 घंटे में इस गाने को 4.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया। फैंस इस जोड़ी को पहले से पसंद करते आ रहे हैं और गाने पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इससे पहले भी दोनों को शो “लाफ्टर सैफ” में एक साथ देखा गया था, जहां उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी एंजॉय किया।

गाने की कहानी और म्यूजिक टीम

Entertainment: “तेरे दिल में” को गया है रितो रीबा ने, इसके बोल राणा सोतल ने लिखी है, और म्यूजिक रजत नागपाल ने दिया है। गाने की कहानी एक लव स्टोरी पर आधारित है। जहां लड़की के पिता उसकी जबरदस्ती शादी करना चाहते हैं, लेकिन जन्नत एल्विस के साथ घर छोड़ देती है। यह गाना प्यार संघर्ष और हिम्मत की कहानी दिखता है जो युवाओं को खास तौर पर पसंद रही है।

 

Written by: Palak kumari

 

यह भी पढे़ : NSUI ने तनय शर्मा को बनाया मध्यप्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments