Breaking News
Home » राष्ट्रीय » नंदीग्राम में सहकारी चुनाव से पहले हिंसा, तनाव चरम पर

नंदीग्राम में सहकारी चुनाव से पहले हिंसा, तनाव चरम पर

Bangal News
Bangal News

Bangal News: पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में सहकारी समिति के चुनाव को लेकर माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। नंदीग्राम थाना क्षेत्र के रानीचक इलाके में चुनाव से एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मारपीट और बमबाजी के आरोप सामने आए हैं। इस हिंसा में दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

रानीचक सहकारी समिति चुनाव बना सियासी संघर्ष का केंद्र

नंदीग्राम दो नंबर ब्लॉक के अंतर्गत रानीचक सहकारी समिति में आज प्रबंधन समिति का चुनाव होना है। इस समिति में कुल 45 सीटें हैं, जिनमें से तृणमूल कांग्रेस पहले ही पांच सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है। बाकी 40 सीटों के लिए तृणमूल और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है, जिससे राजनीतिक तनाव और बढ़ गया है।

Bangal News: रातभर चले आरोप-प्रत्यारोप, कार्यकर्ता घायल

चुनाव से एक रात पहले इलाके में हिंसा की घटनाएं सामने आईं। दोनों ही दलों ने एक-दूसरे पर बमबाजी और मारपीट का आरोप लगाया है। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं के सिर फूटने और घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, घटनाओं की आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।

भारी पुलिस बल तैनात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन का कहना है कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। आज कुल 1,040 मतदाता 80 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, ऐसे में पूरे क्षेत्र की नजरें इस चुनाव पर टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़ें…भारत से रिश्ते सुधारने में जुटा अमेरिका, ट्रंप ने नई दिल्ली भेजा कांग्रेस डेलीगेशन