Home » राष्ट्रीय » किसानों का सुरक्षा कवच बनी योगी सरकार की योजना, 873.58 करोड़ की सहायता वितरित

किसानों का सुरक्षा कवच बनी योगी सरकार की योजना, 873.58 करोड़ की सहायता वितरित

Yogi
Yogi

Yogi: प्रदेश के किसानों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना आज एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभर चुकी है। वर्ष 2019 से लागू इस योजना के तहत अब तक 1.08 लाख से अधिक किसानों व उनके परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। सरकार का दावा है कि योजना ने न केवल संकट की घड़ी में राहत दी है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी स्थिरता प्रदान की है।

दुर्घटना पर 5 लाख तक की सहायता

योजना के अंतर्गत दुर्घटनावश मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में किसान परिवार को 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 873.58 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं, जिससे 18,145 किसानों या उनके परिवारों को लाभ मिला है।

Yogi: योजना का दायरा बढ़ा, भूमिहीन भी शामिल

मुख्यमंत्री के निर्देश पर वर्ष 2023-24 में योजना का विस्तार कर भूमिहीन किसानों और खेतिहर मजदूरों को भी इसमें शामिल किया गया। इसी वर्ष 944.72 करोड़ रुपये वितरित कर 23,821 लाभार्थियों को सहायता दी गई थी।

डिजिटलीकरण से बढ़ेगी पारदर्शिता

योजना को पूरी तरह ऑनलाइन करने के लिए एनआईसी की मदद से आधुनिक वेब पोर्टल विकसित किया जा रहा है, जो फरवरी 2026 तक तैयार होगा। इससे आवेदन से लेकर सीधे बैंक खाते में भुगतान तक की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त हो सकेगी।