ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा हमला, आनंदपुर अग्निकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक लगाए गंभीर आरोप

अमित शाह का ममता सरकार पर तीखा हमला, आनंदपुर अग्निकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक लगाए गंभीर आरोप

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर मतुआ समुदाय के लोगों को आश्वासन दिया। आनंदपुर में हुई अग्निकांड की घटना को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार बनने पर केंद्र से मिलने वाला हर एक रुपया सही तरीके से इस्तेमाल होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाने का भी आरोप लगाया और कहा कि सबका हिसाब लिया जाएगा।

West bengal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर मतुआ समुदाय के लोगों को आश्वासन दिया। आनंदपुर में हुई अग्निकांड की घटना को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस हादसे के लिए राज्य सरकार की नीतियाँ जिम्मेदार हैं।

‘वंदे मातरम्’ पर टीएमसी के विरोध पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर पूरे देश में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष मनाए जा रहे हैं, लेकिन संसद में तृणमूल कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। यह बंगाल की अस्मिता का अपमान है। आनंदपुर की घटना में 25 लोगों की मौत हुई है, जबकि मुख्यमंत्री विदेश यात्रा पर हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अब तक कारखाना मालिक की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। “आपको शर्म आनी चाहिए,” ऐसा कहते हुए अमित शाह ने आनंदपुर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की।

West bengal: 2026 में बंगाल में भाजपा सरकार का दावा

अमित शाह ने दावा किया कि ममता बनर्जी की भ्रष्टाचार की पोल अब खुलकर सामने आ चुकी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 2026 में पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को एक-एक कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि 2021 में भाजपा को 77 सीटें मिली थीं, इस बार भाजपा सरकार बनाएगी। 2024 में केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है, अब पश्चिम बंगाल की बारी है।

West bengal: महिलाओं की सुरक्षा और सीमा पर फेंसिंग का मुद्दा

उन्होंने कहा कि “माँ, माटी, मानुष” के नारे पर सत्ता में आने के बावजूद राज्य में महिलाओं की सुरक्षा नहीं है। बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जमीन नहीं दे रही है, अवैध घुसपैठियों को फर्जी दस्तावेज बनाकर देश में लाया जा रहा है और यही उनका वोट बैंक है। उन्होंने कहा कि जमीन दी जाए या न दी जाए, अप्रैल के अंत तक भाजपा सरकार सीमा पर फेंसिंग कराएगी।

भर्ती घोटालों और भ्रष्टाचार के आरोप

अमित शाह ने राज्य सरकार पर शिक्षक भर्ती (SSC), नगरपालिका, राशन और मनरेगा जैसे मामलों में भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भतीजे को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश चल रही है और चुनौती दी कि अगर सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ है तो भ्रष्ट नेताओं को टिकट न दे। उन्होंने कहा कि सभी भ्रष्टाचार की जांच होगी, 10 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं, उसका हिसाब देना होगा।

केंद्र की राशि के सही इस्तेमाल का भरोसा

West bengal: उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार बनने पर केंद्र से मिलने वाला हर एक रुपया सही तरीके से इस्तेमाल होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाने का भी आरोप लगाया और कहा कि सबका हिसाब लिया जाएगा। अंत में उन्होंने कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय और रवींद्रनाथ ठाकुर के सपनों का सोने का बंगाल बनाना होगा।

 

यह भी पढे़ : UP Board Exam 2026: बदला गया 10वीं-12वीं का एग्जाम शेड्यूल, जानें नया टाइम टेबल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल