Home » मनोरंजन » मुंबई में सनसनी: रोहित शेट्टी के घर के बाहर तड़के चार राउंड फायरिंग, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मुंबई में सनसनी: रोहित शेट्टी के घर के बाहर तड़के चार राउंड फायरिंग, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

सेलिब्रिटी सुरक्षा पर सवाल

Rohit Shetty Firing Case: हाल ही में सेलिब्रिटीज पर हमलों के मामले बढ़ते काफी सामने आ रहे है। बता दें, बीते रात महाराष्ट्र में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। यह फायरिंग उनके जुहू में स्थित आवास के पास हुई है। जानकारी के मुताबिक, देर रात चार राउंड गोलियां चलाई गईं। जैसे ही इस पूरी घटना की जानकारी मुंबई पुलिस और फोरेंसिक टीम को मिली वह मौके पर पहुंची और उनके द्वारा जांच शुरू कर दी गई।

Rohit Shetty Firing Case: सेलिब्रिटी सुरक्षा पर सवाल
सेलिब्रिटी सुरक्षा पर सवाल

हमलावरों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, यह फायरिंग शनिवार की रात के करीब 3 बजे हुई है। हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जुहू इलाका वैसे भी हाई-प्रोफाइल माना जाता है, क्योंकि यहां कई बॉलीवुड सितारों के घर मौजूद हैं।

पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, लेकिन हमले के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं है। अब तक किसी भी संगठन या व्यक्ति ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Rohit Shetty Firing Case: बॉलीवुड पहले भी निशाने पर

इससे पहले भी फिल्म और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों को निशाना बनाया जा चुका है। कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर तीन बार फायरिंग हो चुकी है। यह घटनाएं पिछले साल जुलाई, अगस्त और अक्टूबर में हुई थीं। इन हमलों की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी, और कपिल शर्मा को कई बार धमकियां भी दी गई थीं।

सेलिब्रिटी सुरक्षा पर सवाल
सेलिब्रिटी सुरक्षा पर सवाल

इसी तरह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। मुंबई के वर्ली इलाके में ट्रांसपोर्ट विभाग के नंबर पर एक व्हाट्सएप मैसेज भेजकर सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह संदेश 14 अप्रैल 2025 की देर रात भेजा गया था, जिसमें लिखा था कि उन्हें घर में घुसकर मारा जाएगा। इस मामले में वर्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) और (3) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

सेलिब्रिटी सुरक्षा पर सवाल

इसके अलावा 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में भी फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी भी लॉरेंस गैंग ने ली थी। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक आरोपी ने बाद में आत्महत्या कर ली।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और पुलिस अब सभी मामलों को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बढ़ा रही है।

ये भी पढ़ें…सबरीमाला सोना चोरी: पद्मकुमार पर कार्रवाई की मांग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments