Grammy Awards 2026: 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के विजेताओं की सूची जारी हो गई है। यह कार्यक्रम लॉस एंजेल्स के क्रिप्टो कॉम एरिना में आयोजित किया गया, जहां संगीत जगत के सितारे अपने बेहतरीन काम के लिए सम्मानित हुए। इस बार की सबसे चर्चा में रही जीत तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा की।
बिली ईलिश का शानदार प्रदर्शन
दलाई लामा ने अपनी ऑडियो बुक ‘मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग का पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता। इस कैटेगरी में केतनजी ब्राउन जैक्सन, ग्रैमी होस्ट ट्रेवर नूह और अन्य प्रसिद्ध हस्तियों को भी नामांकन मिला था।

सॉन्ग ऑफ द ईयर का अवॉर्ड बिली ईलिश को उनके गाने ‘वाइल्डफ्लावर’ के लिए मिला, जिसे उनके भाई फिनियास के साथ मिलकर लिखा और प्रोड्यूस किया गया। वहीं के-पॉप ग्रुप डेमन हंटर्स के गाने ‘गोल्डन’ ने बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया का अवॉर्ड जीता। यह पहली बार है जब किसी के-पॉप एक्ट को ग्रैमी मिला।
Grammy Awards 2026: के-पॉप समूह ने मचाई धूम
68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में कई बड़े नामों ने भी जीत हासिल की। एल्बम ऑफ द ईयर का अवॉर्ड बैड बनी को उनके स्पैनिश-लैंग्वेज एल्बम ‘डेबी तिरार मास फोटोस’ के लिए मिला। रिकॉर्ड ऑफ द ईयर केंड्रिक लैमर और एसजेडए के गाने ‘लूथर’ को मिला। वहीं, सॉन्ग ऑफ द ईयर का अवॉर्ड लेडी गागा के ‘अब्राकाडाब्रा’ को दिया गया, जो उनकी क्रिएटिविटी और परफॉर्मेंस को दर्शाता है।

सबसे ज्यादा नामांकनों वाले सितारे
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट का सम्मान ब्रिटिश सिंगर ओलिविया डीन ने जीता। बेस्ट पॉप वोकल एल्बम का अवॉर्ड भी लेडी गागा के ‘मेहेम’ को मिला, जो उनकी पॉप शैली की मजबूती को दिखाता है।
इस बार लेडी गागा, निर्माता सर्कट और जैक एंटोनॉफ को सबसे ज्यादा सात-सात नामांकन मिले, जो उनकी मजबूत दावेदारी को दर्शाते हैं। इनके ठीक पीछे बैड बनी, लियोन थॉमस और सबरीना कारपेंटर हैं, जिन्हें छह-छह नामांकन प्राप्त हुए।इसके अलावा, म्यूजिक फॉर जॉन विलियम्स को बेस्ट म्यूजिक फिल्म का अवॉर्ड मिला, जिससे निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ने अपना पहला ग्रैमी जीत लिया।
ये भी पढ़ें…बलूचिस्तान में 40 घंटे का सैन्य ऑपरेशन, 145 लोगों की मौत से हिल गया पाकिस्तान







