ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » भारत से मैच का बहिष्कार पड़ेगा भारी! ICC ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी

भारत से मैच का बहिष्कार पड़ेगा भारी! ICC ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी

T20 World Cup 2026: आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार को लेकर पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सख्त चेतावनी दी है। आईसीसी ने साफ कहा है कि किसी एक मैच से हटने का फैसला टूर्नामेंट की निष्पक्षता और खेल भावना के खिलाफ है और इसके पाकिस्तान क्रिकेट पर दूरगामी असर पड़ सकते हैं।

सरकारी पोस्ट से बढ़ा विवाद

यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि टीम को श्रीलंका जाकर टूर्नामेंट खेलने की अनुमति दी गई है, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला नहीं खेला जाएगा। पोस्ट में इस फैसले की कोई ठोस वजह नहीं बताई गई। आईसीसी ने कहा है कि फिलहाल वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है, लेकिन इस तरह की चयनात्मक भागीदारी स्वीकार्य नहीं है।

T20 World Cup 2026: ICC का दो टूक संदेश

आईसीसी ने अपने बयान में कहा कि उसके टूर्नामेंट अखंडता, निष्पक्षता और समान प्रतिस्पर्धा के सिद्धांतों पर आधारित होते हैं। किसी एक मुकाबले से पीछे हटना न सिर्फ प्रतियोगिता की भावना को कमजोर करता है, बल्कि वैश्विक क्रिकेट ढांचे को भी नुकसान पहुंचाता है। आईसीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह सरकारों की भूमिका का सम्मान करता है, लेकिन ऐसे फैसले दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों और स्वयं पाकिस्तान क्रिकेट के हित में नहीं हैं।

पाकिस्तान को हो सकता है बड़ा नुकसान

अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलता है, तो उसे दो अंक गंवाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा, आईसीसी के नियमों के तहत पाकिस्तान का नेट रन रेट भी बुरी तरह प्रभावित होगा। नियमों के अनुसार, बहिष्कार की स्थिति में उस मैच के पूरे 20 ओवर पाकिस्तान की पारी के रूप में गिने जाएंगे, जिससे टीम की गणना पर सीधा असर पड़ेगा।

T20 World Cup 2026: नॉकआउट मुकाबलों पर भी सवाल

अब तक यह भी साफ नहीं हो पाया है कि अगर टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आते हैं तो क्या होगा। इससे पहले सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में खेलने से इनकार करने पर बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था, जिसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।

ग्रुप-ए में भारत-पाक साथ

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ग्रुप-ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका के साथ शामिल है। पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ करेगा। उसके सभी मैच श्रीलंका में खेले जाने हैं, जो भारत के साथ टूर्नामेंट की सह-मेजबानी कर रहा है।

ये भी पढ़े… स्कूल में नमाज का दबाव और राष्ट्रगान पर रोक! प्रधानाध्यापक सस्पेंड, जांच शुरू

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल