Home » पश्चिम बंगाल » 22 वर्षीय मामोनी पाल की संदिग्ध मौत, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया

22 वर्षीय मामोनी पाल की संदिग्ध मौत, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया

कांकसा में हाउसवाइफ की मौत

Housewife Murder Case: कांकसा में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक हाउसवाइफ की लटकती हुई बॉडी बरामद हुई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय मामोनी पाल के रूप में हुई है।

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

मामले में पुलिस ने मृतका के पति कार्तिक पाल और ससुर मानिक पाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। शव को ऑटोप्सी के लिए आसनसोल डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के मुर्दाघर भेजा गया।

मामोनी की शादी 2019 में कांकसा के गोपालपुर निवासी कार्तिक पाल से हुई थी। परिवार का कहना है कि शादी के बाद सब कुछ सामान्य था और मामोनी ने कभी अपने पिता के घर में किसी शिकायत का जिक्र नहीं किया।

Housewife Murder Case: जांच में जुटी कांकसा पुलिस

रविवार सुबह मृतका के पिता को अचानक मौत की जानकारी दी गई। परिवार का आरोप है कि शनिवार रात ससुराल वालों ने मामोनी को घर में लटका हुआ पाया और उन्हें अस्पताल ले गए। अगले दिन शव को पिकअप वैन में पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इस पर परिवार को शक हुआ और उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कांकसा थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामोनी के पति और ससुर को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। साथ ही पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Report By: Pijush

ये भी पढ़ें…बलूचिस्तान में 40 घंटे का सैन्य ऑपरेशन, 145 लोगों की मौत से हिल गया पाकिस्तान