CM Yogi: लखनऊ में आज सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन का एक बेहद सुखद और प्रेरक दृश्य देखने को मिला। छोटी सी बच्ची अनाबी अली अपनी मां फराह मुशर्रफ के साथ सीएम से मिलने आई, ताकि शहर के प्रतिष्ठित लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन की गुहार लगा सके।
अधिकारियों को दिए निर्देश
सीएम योगी ने बच्ची से बड़े स्नेह और धैर्य के साथ बातचीत की। उन्होंने अनाबी का नाम पूछा, स्कूल में एडमिशन की इच्छा जानी और फिर बच्ची से उसकी पसंदीदा कविता सुनवाई। बच्ची की मासूम आवाज सुनकर मुख्यमंत्री योगी मुस्कुराए और तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए कि उसकी एडमिशन प्रक्रिया तुरंत पूरी की जाए।
CM Yogi: स्कूल जाने की बहुत खुशी
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी हमेशा आम लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और उनका त्वरित समाधान कराने के लिए सक्रिय रहते हैं। अनाबी अली की खुशी और उत्साह ने इस मुलाकात को और भी खास बना दिया। बच्ची की मां फराह मुशर्रफ ने कहा कि हम सीएम योगी से मिलने आए थे और हमें भरोसा मिला कि मेरी बेटी का एडमिशन हो जाएगा। सीएम ने उसे बहुत प्यार और स्नेह दिखाया, और यह पल हमारे लिए यादगार बन गया।
25 करोड़ उत्तर प्रदेश वासियों की सेवा और सुरक्षा महाराज जी की शीर्ष प्राथमिकता है…
लोक-कल्याण के साधक, सुशासन के प्रतीक मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं… pic.twitter.com/TBpiTOrUzi
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) February 2, 2026
अनाबी अली खुद भी बेहद खुश नजर आईं और उन्होंने कहा कि अब उन्हें स्कूल जाने की बहुत खुशी है। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग मुख्यमंत्री योगी के स्नेह, जनप्रियता और जनता के प्रति उनकी तत्परता की तारीफ कर रहे हैं। वहीं जनता दर्शन के इस पहलू ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सीएम योगी जनता के साथ दिल से जुड़े हुए हैं और हर छोटी-बड़ी समस्या का त्वरित समाधान करने का प्रयास करते हैं।
ये भी पढ़े… ‘विकसित भारत की राह पर यूपी…’







