ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » घने कोहरे में बड़ा हादसा टला, कासना में कार नाले में गिरी, दो लोग सुरक्षित

घने कोहरे में बड़ा हादसा टला, कासना में कार नाले में गिरी, दो लोग सुरक्षित

इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत को अभी एक महीना भी नहीं बीता है और इसी तरह का एक और हादसा ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में सामने आ गया। रविवार को मामले की जानकारी मिलने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लकड़ी की बल्ली लगाकर उस पर रिफ्लेक्टर टेप चिपकाई है, ताकि वाहन चालकों को मोड़ का अंदाजा लग सके।

Noida news: इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत को अभी एक महीना भी नहीं बीता है और इसी तरह का एक और हादसा ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में सामने आ गया। हालांकि इस बार राहत की बात यह रही कि कार सवार दोनों लोगों की जान बच गई। शनिवार देर रात घने कोहरे के कारण एक कार रास्ता न दिखने से सीधे नाले में जा गिरी। हादसा कासना थाना क्षेत्र के इकोटेक-6 इलाके में हुआ। कार में सवार दोनों लोग किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को नाले से बाहर निकलवाया।

कोहरे में नहीं दिखा 90 डिग्री का मोड़

जानकारी के मुताबिक, इटावा निवासी सुनील कुमार अपने चालक रिजवान के साथ ओला टैक्सी से लूक्सर से परी चौक की ओर जा रहे थे। रात करीब 3 बजे जब वे ओप्पो कंपनी के पास से भाटी गोल चक्कर की तरफ बढ़ रहे थे, तभी घने कोहरे की वजह से गोल चक्कर से पहले मौजूद 90 डिग्री का मोड़ दिखाई नहीं दिया। कम विजिबिलिटी के चलते कार सीधे नाले में जा गिरी।

Noida news: नाले में कम पानी होने से टली बड़ी अनहोनी

हादसे के बाद कार नाले में सीधी खड़ी हो गई। नाले में पानी की मात्रा और बहाव दोनों कम थे, साथ ही गहराई भी ज्यादा नहीं थी। इसी वजह से दोनों लोग तुरंत कार से बाहर निकलने में सफल रहे और उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

प्रशासन ने लगाए अस्थायी संकेतक

Noida news: रविवार को मामले की जानकारी मिलने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लकड़ी की बल्ली लगाकर उस पर रिफ्लेक्टर टेप चिपकाई है, ताकि वाहन चालकों को मोड़ का अंदाजा लग सके। बताया गया कि पहले यहां मिट्टी डालकर नाले को ढका गया था, लेकिन स्पष्ट संकेत बोर्ड नहीं लगाए गए थे। गौरतलब है कि सेक्टर-150 में युवराज मेहता की मौत के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कई ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने का दावा किया था और जगह-जगह रिफ्लेक्टर लगाए गए थे, बावजूद इसके ऐसे हादसे सवाल खड़े कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़े: गोवा के BITS पिलानी कैंपस में छात्रा की संदिग्ध आत्महत्या, दो साल में छठा मामला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल