Bangal News: पश्चिम बर्धमान जिले के जमुरिया इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बंसल परिवार के घर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी बालू कारोबार से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में की गई, जिससे पूरे इलाके में हलचल मच गई।
बालू कारोबार से जुड़ा है मामला
सूत्रों के अनुसार, ईडी लंबे समय से जिले में बालू कारोबार से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं और धन शोधन के मामलों की जांच कर रही थी। इसी कड़ी में जमुरिया स्थित बंसल परिवार के आवास पर तलाशी अभियान चलाया गया। माना जा रहा है कि यह मामला अवैध लेन-देन और आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा हो सकता है।
Bangal News: नोटों की गड्डियों से भरे कई बैग बरामद
तलाशी के दौरान ईडी की टीम को घर से कई बैग मिले, जिनमें नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। नकदी की इस बड़ी बरामदगी ने जांच को और गंभीर बना दिया है। हालांकि, बरामद की गई कुल राशि को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जांच जारी
छापेमारी के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी। फिलहाल ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल जारी है।
ये भी पढ़ें…लखीमपुर में बेखौफ दबंगई! युवक को सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटा, तमाशबीन बनी भीड़







