Breaking News
Home » राष्ट्रीय » Bangal News: दामोदर नदी से ब्रिटिश काल के तीन मोर्टार सेल बरामद

Bangal News: दामोदर नदी से ब्रिटिश काल के तीन मोर्टार सेल बरामद

Bangal News
Bangal News

Bangal News: कांकसा के सिलमपुर से सटे दामोदर नदी के माना चार इलाके में रेत खनन के दौरान ब्रिटिश काल के तीन मोर्टार सेल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जेसीबी से रेत खोदने के दौरान अचानक मोर्टार सेल दिखाई दिए, जिसके बाद तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

रेत खनन के दौरान सामने आए मोर्टार सेल

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दामोदर नदी के फेरी घाट के पास जेसीबी से रेत खोदी जा रही थी, तभी पहले दो मोर्टार सेल मिले। कुछ समय बाद तीसरा मोर्टार सेल भी बरामद हुआ। खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर इन्हें देखने के लिए मौके पर पहुंचने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत इलाके की बैरिकेडिंग कर दी।

Bangal News: पुलिस और बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही बांकुरा के सोनामुखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा घेरा बना लिया। इसके बाद बम स्क्वायड को बुलाया गया। बम स्क्वायड के अधिकारियों ने तीनों मोर्टार सेल को सुरक्षित स्थान पर रखा और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया।

ब्रिटिश काल के बताए जा रहे मोर्टार सेल

फेरी घाट के मालिक कार्तिक जाना ने बताया कि बम स्क्वायड के अधिकारियों के अनुसार ये मोर्टार सेल ब्रिटिश काल के हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर इनमें विस्फोट होता है तो पांच किलोमीटर तक असर महसूस किया जा सकता है। आशंका जताई जा रही है कि ये मोर्टार सेल लंबे समय से नदी में दबे हुए थे, जो रेत हटने के बाद सामने आए।

ये भी पढ़ें…लोकसभा में राहुल गांधी की स्पीच पर लगातार दूसरे दिन हंगामा, 8 सांसद सस्पेंड