Home » पश्चिम बंगाल » दक्षिण 24 परगना में भीषण अग्निकांड, विजयगंज बाजार की कई दुकानें जलकर राख

दक्षिण 24 परगना में भीषण अग्निकांड, विजयगंज बाजार की कई दुकानें जलकर राख

आनंदपुर के बाद फिर अग्निकांड

Vijayganj Market Fire: दक्षिण 24 परगना जिले में एक बार फिर भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। आनंदपुर की घटना की चर्चा अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि मंदिरबाजार विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीकांतपुर से सटे विजयगंज बाजार में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। इस आग में बाजार की कतार में बनी कई दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आनंदपुर के बाद फिर अग्निकांड
आनंदपुर के बाद फिर अग्निकांड

तेज हवा से आग ने पकड़ी रफ्तार

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार रात बाजार के एक हिस्से से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। उस समय मौसम ठंडा था, लेकिन तेज़ हवा चलने के कारण आग ने बहुत जल्दी आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हालात बिगड़ते देख दुकानदार और स्थानीय लोग तुरंत आग बुझाने की कोशिश में जुट गए और दमकल विभाग को सूचना दी गई।

Vijayganj Market Fire: व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में कई घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, तब तक कई दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं। दुकानों के अंदर रखा सारा सामान और माल राख में बदल गया। प्रभावित व्यापारियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानों से कुछ भी निकालने का मौका नहीं मिला। कई व्यापारियों की सालों की मेहनत और जमा पूंजी पल भर में खत्म हो गई।

Vijayganj Market Fire: आनंदपुर के बाद फिर अग्निकांड
आनंदपुर के बाद फिर अग्निकांड

सरकारी मदद और पुनर्वास की मांग

स्थिति को संभालने के लिए मंदिरबाजार थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किटमानी जा रही है, हालांकि असली कारणों की जांच अभी जारी है। फिलहाल प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन कर सूची तैयार की जा रही है।

इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन पूरे इलाके में शोक और भय का माहौल बना हुआ है। जिन व्यापारियों की दुकानें जल गई हैं, वे सरकारी मदद और जल्द पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।

Report By: Pijush

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments