Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ रेंज के IG किरण एस. को मिला इंटरपोल मेडल ऑफ एक्सीलेंस, यूपी पुलिस के लिए गर्व का क्षण

लखनऊ रेंज के IG किरण एस. को मिला इंटरपोल मेडल ऑफ एक्सीलेंस, यूपी पुलिस के लिए गर्व का क्षण

Up police: उत्तर प्रदेश पुलिस के खाते में एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि जुड़ गई है। लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) किरण एस. को वैश्विक सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय अपराध जांच में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘इंटरपोल मेडल ऑफ एक्सीलेंस’ के प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Up police: इंटरपोल में प्रतिनियुक्ति के दौरान किया उत्कृष्ट कार्य

किरण एस. को यह वैश्विक सम्मान इंटरपोल मुख्यालय (लियोन, फ्रांस) में प्रतिनियुक्ति के दौरान अंतरराष्ट्रीय अपराधों की जांच, सदस्य देशों के साथ प्रभावी समन्वय और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।

मोरक्को में हुई थी सम्मान की घोषणा

Up police: इस सम्मान की घोषणा 24 से 27 नवंबर 2025 के बीच मोरक्को के माराकेच में आयोजित इंटरपोल महासभा के 93वें सत्र के दौरान की गई थी। इंटरपोल महासभा दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पुलिस मंच है, जहां वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है। किरण एस. को मिला यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश पुलिस की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा को भी दर्शाता है।

 

ये भी पढ़े: बंद रेलवे फाटक पार करना पड़ा भारी, ट्रेन से टकराई बाइक, बड़ा हादसा टला