ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » 66 करोड़ श्रद्धालुओं की सेवा का इनाम, अमरोहा के होमगार्ड्स को महाकुंभ ड्यूटी के लिए मिला मुख्यमंत्री सम्मान

66 करोड़ श्रद्धालुओं की सेवा का इनाम, अमरोहा के होमगार्ड्स को महाकुंभ ड्यूटी के लिए मिला मुख्यमंत्री सम्मान

मुख्यमंत्री सम्मान

UP News: महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभालने में अहम भूमिका निभाने वाले अमरोहा जनपद के होमगार्ड्स को मुख्यमंत्री स्तर से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट ड्यूटी के लिए चयनित होमगार्ड्स को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदत्त मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मामराज सिंह गुर्जर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कमांडेंट होमगार्ड्स डॉ. वेदपाल सिंह चपराना ने बताया कि महाकुंभ मेले के दौरान अमरोहा जनपद से कुल 100 होमगार्ड्स जवानों को ड्यूटी के लिए भेजा गया था। महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में प्रदेश भर से लगभग 15 हजार होमगार्ड्स की तैनाती की गई थी। इन जवानों ने दिन-रात कठिन परिस्थितियों में अपनी सेवाएं देते हुए करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, मार्गदर्शन और व्यवस्थाओं को संभालने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने बताया कि महाकुंभ के दौरान 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया। इतनी विशाल संख्या में श्रद्धालुओं को सुगमता, अनुशासन और पूर्ण सुरक्षा के साथ स्नान कराने में होमगार्ड्स की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। होमगार्ड्स के जवानों ने ट्रैफिक नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, खोए-बिछड़े श्रद्धालुओं की मदद और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई कर प्रशासन का पूरा सहयोग किया।

होमगार्ड्स की इस समर्पित सेवा से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी मुक्तकंठ से प्रशंसा की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी जवानों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सम्मान सामग्री सभी जिलों को भेजी गई, जिसके अंतर्गत अमरोहा जनपद के होमगार्ड्स को भी सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान सहायक जिला कमांडेंट होमगार्ड्स राजीव चौहान सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और होमगार्ड्स जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जवानों के उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। अधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान होमगार्ड्स के मनोबल को और बढ़ाएगा तथा भविष्य में भी वे इसी तरह निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

रिपोर्ट मौ. अज़ीम

ये भी पढ़े… मेरठ में छोले-भटूरे की दुकान चलाने वाले पिता की बेटी बनी उत्तराखंड की सीनियर क्रिकेट स्टार, नंदिनी कौशिक की मेहनत बनी मिसाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल