ख़बर का असर

Home » बिहार » डुमरिया डबल मर्डर कांड में 6 आरोपी सलाखों के पीछे, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

डुमरिया डबल मर्डर कांड में 6 आरोपी सलाखों के पीछे, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

डुमरिया डबल मर्डर कांड का खुलासा

Bihar News: रोहतास जिले में बीते 25 जनवरी को हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अबतक कुल छः आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की है तथा अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्य आरोपी का न्यायालय में आत्मसमर्पण

पुलिस की लगातार सक्रिय कार्रवाई के दौरान घटना में शामिल कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पुलिस दबिश के कारण मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस के अनुसार घटना में प्रयुक्त हथियारों और अन्य साक्ष्यों को भी बरामद कर लिया गया है, जिससे मामले की जांच और मजबूत हुई है।

Bihar News: अन्य आरोपियों की तलाश जारी

एसपी रौशन कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि जिले में अपराध पर नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी आपराधिक घटना में शामिल आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी तलाश जारी है और जल्द हीं सभी को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा सभी गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।

जमीन विवाद में हुई थी हत्या

गौरतलब हो कि 25 जनवरी को जिले में कई राउंड फायरिंग के बाद जमीन विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल इस घटना के बाद पूरे रोहतास में सनसनी फैल गई और कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। हालांकि घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी रौशन कुमार ने तत्काल विशेष जांच टीम का गठन किया और लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया।

Report BY: Divakar Tiwari

ये भी पढ़े… योगी सरकार के एक्शन से कांप उठा महकमा, गाजियाबाद-एटा और बुलंदशहर के SDM सस्पेंड, जानें क्या है मामला?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल