ख़बर का असर

Home » बिहार » नवादा जिला न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज का निधन, 6 महीने पहले ही संभाला था चार्ज

नवादा जिला न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज का निधन, 6 महीने पहले ही संभाला था चार्ज

जिला न्यायाधीश शिल्पी सोनी

Bihar News: बिहार के नवादा जिले की न्यायिक व्यवस्था को एक गहरा सदमा लगा है। जिले की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनी राज का बीती रात अचानक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से न्यायिक समुदाय, अधिवक्ता, प्रशासन और आम जनता में शोक की लहर दौड़ गई है।

अचानक बिगड़ी थी तबीयत

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात शिल्पी सोनी राज की सरकारी आवास पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल नवादा के निजी धर्मशिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की। इसके बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अभी तक उनकी मौत का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, इसलिए इसे संदिग्ध मौत के रूप में देखा जा रहा है। जिला प्रशासन ने मामले की गहन जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया है। पोस्टमार्टम पटना में विशेषज्ञों की निगरानी में किया जाएगा, ताकि वास्तविक कारणों का पता चल सके। इसके अलावा, उनके सरकारी आवास को भी जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।

Bihar News: न्यायिक अधिकारियों में शोक की लहर

शिल्पी सोनी राज के निधन की सूचना मिलते ही नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान सहित वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। न्यायालय के अन्य पदाधिकारी, बड़ी संख्या में अधिवक्ता और कर्मचारी भी मौके पर एकत्रित हुए। सभी स्तब्ध और मर्माहत नजर आए। आपको बता दें कि शिल्पी सोनी राज ने मात्र छह महीने पहले नवादा जिले में पदभार संभाला था। उनके अचानक निधन को न्यायिक व्यवस्था के लिए बड़ी क्षति बताया जा रहा है। वे पहले पटना हाई कोर्ट से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुकी थीं। उनके नेतृत्व और न्यायिक निर्णयों ने कई मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उनके परिवार में तीन बहनें और दो भाई हैं, जिनमें से कई पटना से नवादा पहुंचे हैं। पूरे बिहार में न्यायिक महकमे में शोक और संवेदना का माहौल है। अधिवक्ता संघ और न्यायिक अधिकारी शोक सभा आयोजित करने की तैयारी में जुटे हैं। इस घटना को लेकर नवादा प्रशासन का कहना है कि मौत के कारणों की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट रूप से की जाएगी। इस बीच न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिल्पी सोनी राज की न्यायिक सेवा और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Report BY: ऋषभ कुमार

ये भी पढ़े… डुमरिया डबल मर्डर कांड में 6 आरोपी सलाखों के पीछे, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल