ख़बर का असर

Home » देश-विदेश » जुमे की नमाज के बीच इस्लामाबाद की मस्जिद में धमाका, कई लोगों की मौत

जुमे की नमाज के बीच इस्लामाबाद की मस्जिद में धमाका, कई लोगों की मौत

Islamabad News

Islamabad News: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित इमाम बारगाह (धार्मिक स्थल) में आज शुक्रवार को जबरदस्त धमाका हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर है। मीडिया आउटलेट डॉन के अनुसार, इस्लामाबाद में एक इमाम बारगाह में धमाके के बाद कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। धमाके की खबर राजधानी के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़े से मिली है। जहां यह धमाका हुआ है, वह शिया मस्जिद बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

राजधानी के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमस), और सीडीए अस्पताल में इमरजेंसी लगा दी गई है। पीआईएमस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) के निर्देश पर अस्पताल में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य इमरजेंसी, ऑर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट को एक्टिव कर दिया गया है। वहीं हम मीडिया हाउस ने इस्लामाबाद जिला प्रशासन के हवाले से बताया कि करीब 10 घायलों को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में शिफ्ट किया गया है। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान और जांच जारी रहने के कारण धमाके वाली जगह के आसपास के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

डॉन के मुताबिक शुक्रवार की घटना 11 नवंबर, 2025 को इस्लामाबाद के जी-11 इलाके में एक जिला और सत्र न्यायालय कोर्ट बिल्डिंग के बाहर हुए सुसाइड ब्लास्ट के तीन महीने से भी कम समय बाद हुई है। उस ब्लास्ट में बारह लोग मारे गए थे और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस धमाके की टाइमिंग अहम है। दरअसल, पाक सशस्त्र बल दावा कर रहे हैं कि वो सशस्त्र आतंकियों का खात्मा कर रहे हैं। एक दिन पहले ही इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा था कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ों और क्लीयरेंस ऑपरेशन्स में करीब 216 आतंकवादियों को मार गिराया है।

ये भी पढ़े… हिंदू से मुस्लिम बनी ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित?, वायरल वीडियो से मचा हड़

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल