ख़बर का असर

Home » देश-विदेश » कराची के पॉश इलाके में डिजिटल विज्ञापन बोर्ड पर अश्लील वीडियो से मचा बवाल

कराची के पॉश इलाके में डिजिटल विज्ञापन बोर्ड पर अश्लील वीडियो से मचा बवाल

Pakistan News: कराची के पॉश इलाके में डिजिटल विज्ञापन बोर्ड पर अश्लील वीडियो से मचा बवाल

Pakistan News: पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची के सबसे सुरक्षित और महंगे माने जाने वाले डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (DHA) क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक वाकया सामने आया है। बुधवार शाम खायबान-ए-इत्तेहाद जैसे व्यस्त इलाके में आयशा मस्जिद के पास लगे एक डिजिटल विज्ञापन बोर्ड पर अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा। पॉश इलाका होने के कारण वहां से गुजर रहे परिवारों और राहगीरों को भारी असहजता का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आई।

Pakistan News: हैकिंग के दावों के बीच कर्मचारी की बड़ी लापरवाही

शुरुआती जांच में पुलिस को अंदेशा था कि यह किसी विदेशी हैकर या साइबर हमले का परिणाम हो सकता है। नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने भी इस एंगल से जांच शुरू की थी। हालांकि, गहराई से हुई पड़ताल के बाद कराची साउथ के डीआईजी सैयद असद रजा ने स्पष्ट किया कि यह कोई बाहरी हैकिंग नहीं थी। पुलिस ने गिजरी थाने में पाकिस्तान पीनल कोड की धारा 292 के तहत मामला दर्ज कर एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। आरोपी ने कबूल किया कि वह अपने मोबाइल से विज्ञापन अपलोड कर रहा था, तभी गलती से उसके फोन में मौजूद एक आपत्तिजनक वीडियो स्क्रीन पर शेयर हो गया।

Pakistan News: कंपनी ने जताई साजिश की आशंका और उठाए कड़े कदम

विज्ञापन संचालित करने वाली निजी कंपनी ने इस मामले को महज एक गलती मानने से इनकार किया है। कंपनी के प्रतिनिधियों का आरोप है कि कुछ कर्मचारियों ने संस्थान की साख को बट्टा लगाने के लिए यह हरकत जानबूझकर की है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि यह वाकई एक मानवीय भूल थी या फिर इसके पीछे कोई सोची-समझी साजिश छिपी थी। इस बीच, सुरक्षा और सार्वजनिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शहर की प्रमुख सड़कों, जैसे शाहराह-ए-फैसल और करसाज रोड पर लगी सभी डिजिटल स्क्रीन्स को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

ये भी पढ़े…अलीगढ़ के ‘नन्हे शहजादे’ पर मामा ने लुटाया करोड़ों का प्यार, पहले जन्मदिन पर मिला हाईवे पर प्लॉट!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल