Home » नई दिल्ली » नोएडा में दो अलग-अलग आत्महत्या की घटनाएं, बच्चा और युवती की मौत

नोएडा में दो अलग-अलग आत्महत्या की घटनाएं, बच्चा और युवती की मौत

Up news: जिले से दिल दहला देने वाली दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। थाना फेस-2 क्षेत्र में 12 साल के एक बच्चे ने फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि सेक्टर-19 इलाके में मानसिक तनाव से जूझ रही एक युवती ने भी आत्महत्या कर ली।

Up news: टीवी देखने से रोके जाने पर नाराज़ हुआ बच्चा

थाना फेस-2 क्षेत्र के नगला चरण दास गांव में रहने वाले 12 वर्षीय गोलू ने गुरुवार रात फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, गोलू टीवी देखने का आदी था। इसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे डांट दिया और केबल कनेक्शन कटवाने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि मां की डांट से आहत होकर गोलू अपने कमरे में चला गया और बाद में यह दर्दनाक कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार, गोलू पांचवीं कक्षा का छात्र था और मामले की जांच की जा रही है।

मानसिक तनाव से परेशान युवती ने की आत्महत्या

Up news: नोएडा की दूसरी घटना सेक्टर-19 इलाके की है, जहां 24 वर्षीय युवती ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान कोमल के रूप में हुई है, जो पेशे से डिजाइनर थी। थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला मानसिक तनाव से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

यह भी पढे़: दिल्ली में शहरी परिवहन सुधार की दिशा में बड़ा कदम, DUMTA और DUTF गठन के लिए विधेयक की तैयारी शुरू

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments