Nitin Naveen Kerala BJP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को एर्नाकुलम में अलाप्पुझा और एर्नाकुलम रेवेन्यू जिलों के बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और कार्यसंस्कृति को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया।
यूडीएफ-एलडीएफ पर साधा निशाना
सभा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा, “काम करने के तरीके में अनुशासन और मजबूत संगठनात्मक संस्कृति ही भाजपा की पहचान है। दशकों से यूडीएफ और एलडीएफ भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की राजनीति करते रहे हैं। इन दोनों गठबंधनों ने केरल के विकास के लिए कुछ भी ठोस नहीं किया। अब लोगों का संदेश साफ है केरल बदलाव के लिए तैयार है।”
Nitin Naveen Kerala BJP: ‘देश पहले, पार्टी बाद में’ की नीति पर जोर
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी हमेशा ‘देश पहले, पार्टी बाद में और स्वयं सबसे आखिर में’ के सिद्धांत पर चली है। उन्होंने कहा, “इसी विचारधारा के तहत हमारे कई समर्पित कार्यकर्ताओं ने बड़ी कुर्बानियां दी हैं। उन्हीं की बहादुरी और समर्पण के कारण आज भाजपा केरल में तेजी से आगे बढ़ रही है।”
विकसित केरल के विजन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान
नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा नई ऊर्जा और नई सोच के साथ विकसित केरल के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, “प्राकृतिक संसाधनों, आयुर्वेद, विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में केरल की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन वर्षों से सत्ता में रही पार्टियां इनका सही उपयोग नहीं कर पाईं और राज्य को विकास की दौड़ में पीछे रखा।”
Nitin Naveen Kerala BJP: रोजगार संकट के लिए ‘इंडी गठबंधन’ को ठहराया जिम्मेदार
राज्य में रोजगार की स्थिति पर बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “आज हर साल केरल के 3 से 4 लाख युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों या विदेश जाना पड़ रहा है। कभी शिक्षा का केंद्र रहा केरल आज युवाओं के पलायन का गवाह बन रहा है। इसके लिए यहां की नीतियों और ‘इंडी गठबंधन’ की राजनीति जिम्मेदार है।”
भाजपा के बढ़ते जनाधार का किया जिक्र
उन्होंने भाजपा सांसद सदानंदन मास्टर के राज्यसभा में दिए भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका संबोधन पूरे देश के लिए प्रेरणादायक रहा। नितिन नवीन ने कहा, “आज केरल में भाजपा के पास एक सांसद, एक मेयर, दो नगरपालिका अध्यक्ष, 30 से अधिक पंचायत अध्यक्ष और 2,000 से ज्यादा निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं। यह सब हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है।”
ये भी पढ़े… नोएडा में दो अलग-अलग आत्महत्या की घटनाएं, बच्चा और युवती की मौत







