ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » देश ‘विकसित भारत’ की ओर तेजी से बढ़ रहा है: अमित शाह

देश ‘विकसित भारत’ की ओर तेजी से बढ़ रहा है: अमित शाह

Amit visits Jammu Kashmir:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सड़क बुनियादी ढांचे, जल विद्युत परियोजनाओं, बिजली, उद्योग, पर्यटन, 4जी और ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हो रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में शीर्ष नेतृत्व रहा मौजूद

इस समीक्षा बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय गृह सचिव सहित केंद्र और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Amit visits Jammu Kashmir: विकसित जम्मू-कश्मीर पर केंद्र सरकार प्रतिबद्ध

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकसित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर के विजन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि निरंतर और समर्पित प्रयासों के कारण केंद्रशासित प्रदेश में विकास परियोजनाओं में अभूतपूर्व प्रगति देखने को मिली है।

जल विद्युत और जनकल्याण योजनाओं पर विशेष जोर

अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को अपनी जल विद्युत क्षमता का पूर्ण विकास करना चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार की जनकल्याण योजनाओं का 100 प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करने और सभी लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Amit visits Jammu Kashmir: युवाओं के लिए खेल व डेयरी को बढ़ावा

गृह मंत्री ने युवाओं को विकास से जोड़ने के लिए स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्पोर्ट्स अकादमियों की स्थापना पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि विभिन्न खेल संस्थाओं से बातचीत कर लगभग 200 करोड़ रुपये के निवेश का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे।

पूंजीगत निवेश के लिए मिलेगा ब्याज-मुक्त ऋण

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर को पहली बार वित्त वर्ष 2025-26 में ‘स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट’ योजना के तहत शामिल किया गया है। इसके तहत पूंजीगत परियोजनाओं के लिए 50 वर्ष की अवधि का ब्याज-मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। मजबूत वित्तीय अनुशासन से प्रदेश के वित्तीय घाटे को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर

अमित शाह ने कहा कि देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर को हर संभव सहायता देती रहेगी। उन्होंने कहा कि उनका यह दौरा जम्मू-कश्मीर के विकास, शांति और सुरक्षा को सर्वोच्च राष्ट्रीय प्राथमिकता देने के केंद्र सरकार के संकल्प को दर्शाता है।

ये भी पढ़े… पीएम मोदी पहुंचे मलेशिया, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल