Assi Movie: तापसी पन्नू, मोहम्मद जीशान, नसीरुद्दीन शाह और सुप्रिया पाठक अभिनीत फिल्म ‘अस्सी’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। समाज में महिलाओं के प्रति गहरी जड़ें जमाए मानसिक विकृतियों पर तीखा प्रहार करती यह फिल्म अपने दमदार कंटेंट और सशक्त अभिनय के चलते सुर्खियों में है। ट्रेलर देखने के बाद अभिनेता सुनील शेट्टी भी फिल्म की खुलकर तारीफ करते नजर आए हैं।
सुनील शेट्टी ने ट्रेलर को बताया दिल छू लेने वाला
सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए इसे हिंदी सिनेमा का बेहतरीन उदाहरण बताया। उन्होंने लिखा कि ‘अस्सी’ एक निडर और दिल को छू लेने वाली कहानी है, जिसमें कलाकारों का अभिनय सीधे आत्मा को प्रभावित करता है। उनके मुताबिक यह फिल्म सिर्फ संदेश नहीं देती, बल्कि दर्शकों के दिल में बस जाती है।
Assi Movie: समाज की सोच पर तीखा प्रहार
फिल्म ‘अस्सी’ समाज, प्रशासन और उस मानसिकता पर सवाल उठाती है, जिसमें महिलाओं को सिर्फ उपभोग की वस्तु समझा जाता है। ट्रेलर में दिखाए गए सीन और संवाद दर्शकों को झकझोरने वाले हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी फिल्म की सराहना कर रहे हैं और इसे समाज की सोच पर करारा तमाचा बता रहे हैं।
क्यों रखा गया फिल्म का नाम ‘अस्सी’
फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने बताया कि ‘अस्सी’ नाम उन आंकड़ों से प्रेरित है, जिनके अनुसार देश में हर दिन औसतन 80 महिलाएं यौन शोषण का शिकार होती हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिर्फ घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि पीड़ित महिलाओं के बाद के जीवन और समाज की संवेदनशीलता पर भी सवाल उठाती है।
ये भी पढ़ें…चित्रकूट में IAS अफसर की मिसाल, बेटी का आंगनबाड़ी में कराया एडमिशन







