Home » बिहार » सासाराम में पुलिस की वर्दी में रील बनाने वाले चार युवकों की पुलिस ने अक्ल लगाना दी ठिकाने, भेजा जेल

सासाराम में पुलिस की वर्दी में रील बनाने वाले चार युवकों की पुलिस ने अक्ल लगाना दी ठिकाने, भेजा जेल

Bihar News

Bihar News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाकर वायरल होने का नशा उस वक्त चार युवकों पर भारी पड़ गया, जब वे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पुलिस की वर्दी में रील बनाते हुए अपना टशन दिखा रहे थे। पुलिस की वर्दी के गलत इस्तेमाल को संज्ञेय अपराध की श्रेणी में बताते हुए पुलिस ने सभी चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दो वीडियो क्रिएटर समेत चार गिरफ्तार

दअरसल शनिवार को जिले के डेहरी मुफस्सिल थाने की पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग पुलिस की वर्दी तथा एक स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर सड़क पर आने जाने वाले लोगों को रोककर वीडियो बना रहे हैं। सूचना पर तत्काल मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वीडियो क्रिएटर समेत चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों में शत्रुघ्न कुमार, राहुल कुमार एवं शशि कुमार रोहतास जिले के निवासी हैं, जबकि प्रिंस कुमार औरंगाबाद जिले का रहने वाला है।

Bihar News: असली वर्दी के साथ नकली हथियार बरामद

मामले में रविवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान डेहरी एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि इनके पास से लोहे व लकड़ी से बना दो रायफल, 6 नकली पिस्टल, दो सेट कॉम्बैट वर्दी, पिट्ठू बैग, कैप, 2 होलेस्टर बरामद हुआ है। हालांकि दो युवकों ने पुलिस की असली वर्दी पहनी थी, जिस पर बिहार पुलिस का लोगों भी असली है। वहीं एक बिना नंबर प्लेट की उजले रंग की स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है।

पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल अपराध

एएसपी का कहना है कि चारों लोग पुलिस की वर्दी में रील बनाने का काम करते हैं। जिनका कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है, जिसको देखते हुए कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि इस गिरफ्तारी से रील बनाने वाले वीडियो क्रिएटरो के बीच हड़कंप मच गया है।

Report By: Divakar Tiwari

ये भी पढ़े… जहानाबाद के काको में पेड़ से फंदे पर लटका मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका से इलाके में तनाव